{"_id":"62c87e225932b90e5f7ba8d9","slug":"luxury-bus-fallen-upon-truck-kushinagar-news-gkp4430659143","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से बिहार जा रही बस कंटेनर पर पलटी, खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से बिहार जा रही बस कंटेनर पर पलटी, खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से बिहार जा रही बस कंटेनर पर पलटी, खलासी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल
तमकुहीराज। स्थानीय थानाक्षेत्र के फोरलेन पर कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में दिल्ली से मुजफ्फरपुर जा रही तेज रफ्तार लग्जरी बस कंटेनर पर पलट गई। हादसे में बस के क्लीनर के साथ दो अन्य यात्री बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जबकि पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की चोटें आई। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दिल्ली से बिहार जाने वाली बसों को रोक कर यात्रियों को उनके गंतव्य पर भेजवाया।
शुक्रवार की दोपहर साढे़ बारह बजे दिल्ली से सवारियां लेकर लग्जरी बस मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही थी। तमकुहीराज थानाक्षेत्र के मंझरिया पट्रोल पंप के पास कंटेनर को ओवरटेक करने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया। बस डिवाइडर से टकराकर कंटेनर पर पटल गई। बस के अनियंत्रित होते ही चालक कूद कर फरार हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हाईवे का एक लेन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा, एसएचओ तरयासुजान कपिलदेव चौधरी, एसएचओ तमकुहीराज अश्विनी कुमार राय समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। हादसे में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया निवासी खलासी संतोष रौनियार (40) बस की चपेट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं बिहार के मधुबनी जनपद स्थित लौखा निवासी मुहम्मद सहजाद एवं अमजद खान को भी गंभीर चोटें आईं। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना में पच्चीस से अधिक यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने मामूली रूप से घायलों समेत सभी यात्रियों को बिहार की तरफ जाने वाली बसों से उनके गंतव्य की तरफ रवाना किया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कालरा ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।