{"_id":"656e01f90352a63103078a52","slug":"loving-couple-consumed-poison-in-kushinagar-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"न साथ जी सके न मर सके: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत युवक अस्पताल में भर्ती; शादी के लिए राजी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न साथ जी सके न मर सके: प्रेमी युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की मौत युवक अस्पताल में भर्ती; शादी के लिए राजी नहीं
Mon, 04 Dec 2023 10:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 04 Dec 2023 10:15 PM IST
सार
कुशीनगर जिले में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पिपरा माफी गांव के पास गन्ने के खेत में सोमवार की सुबह एक प्रेमी युगल ने जहर खा लिया। इससे युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। युवक ने बताया कि दोनों अलग-अलग जातियों के हैं। प्रेमिका की मां शादी के लिए सहमत नहीं थी। युवती की मां ने युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। दोनों घर छोड़कर भागे थे। शादी न हो पाने के कारण सोमवार को सुबह जहर खा लिए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पिपरा माफी गांव के बड़ा टोला निवासी राहुल चौहान (19) का एक 18 वर्षीय युवती से से करीब चार वर्ष से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। युवक और युवती एक दिसंबर की देर रात घर छोड़कर भागे थे। इस मामले में युवती की मां दो दिसंबर को कप्तानगंज थाने में तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस दोनों की खोजबीन में जुटी थी। रविवार को पुलिस युवक के पिता को थाने लाकर पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन
इधर, सोमवार को सुबह पिपरा माफी गांव से कुछ दूर गन्ने के एक खेत में सोमवार को सुबह करीब दस बजे राहुल ने 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद डायल 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां युवती की लाश पड़ी थी। राहुल भी गंभीर हालत में पड़ा था। वह थोड़ा-थोड़ा बोल रहा था। घटनास्थल पर कसया के सीओ और कप्तानगंज थाने के एसओ पहुंचे।
विज्ञापन
राहुल को एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा, जहां डॉक्टर ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। युवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की है। इसमें युवती की मौत हो गई है, जबकि युवक का इलाज चल रहा है। इस घटना की गहनता से जांच कराई जा रही है।