फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Love couple consumed poison in Kushinagar, girl died

Kushinagar News: कुशीनगर में प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवती की मौत

Tue, 05 Dec 2023 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Dec 2023 02:08 AM IST
विज्ञापन
Love couple consumed poison in Kushinagar, girl died
कप्तानगंज (कुशीनगर)। क्षेत्र के पिपरा माफी के पास गन्ने के खेत में सोमवार की सुबह प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की मौत हो गई, जबकि युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे। युवती की मां ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। शादी नहीं हो पाने पर दोनों ने सोमवार को जहर खा लिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती पिपरा माफी गांव निवासी राहुल चौहान ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र की गैर बिरादरी की एक युवती से उसकी दोस्ती थी। इसकी जानकारी दोनों परिवारों को थी। एक दिसंबर की रात दोनों घर छोड़कर चले गए थे। युवती की मां ने दो दिसंबर को अपहरण का केस दर्ज करा दिया था। रविवार को युवक के पिता को थाने ले जाकर पुलिस ने पूछताछ की थी।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह करीब दस बजे राहुल ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर बताया कि उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। पुलिस तलाशते हुए पिपरा माफी गांव से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत में पहुंची तो वहां युवती की लाश पड़ी थी। गंभीर हालत में पड़े राहुल को पुलिस ने एंबुलेंस से कप्तानगंज सीएचसी भेजा, जहां से डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती की मौत हो गई है, युवक का इलाज चल रहा है। घटना की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed