फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lok Sabha elections: Nomination process will start from May 7, withdrawal of nominations till 17th

लोकसभा चुनाव : सात मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, 17 तक नाम वापसी

Mon, 18 Mar 2024 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha elections: Nomination process will start from May 7, withdrawal of nominations till 17th
कलेक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनि​धियों के साथ बैठक करते डीएम उमेश मिश्रा।
पडरौना। जिले में सातवें और अंतिम चरण में होने लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। आदर्श चुनाव आचार संहिता का पाठ पढ़ाया और समय सारिणी की जानकारी दी। कुशीनगर लोकसभा सीट के लिए सात मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। 17 मई तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। डीएम ने राजनीतिक दलों से निष्पक्ष चुनाव के लिए सहयोग मांगा। कहा कि ऐसी कोई गतिविधि न हो, जिससे निष्पक्षता और पारदर्शिता पर सवाल उठे।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कुशीनगर लोकसभा सीट पर चुनाव के लिए सात मई को अधिसूचना जारी होगी। उसी के साथ नामांकन की प्रकिया शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन के लिए 14 मई तक का समय दिया जाएगा। दाखिल पर्चों की जांच 15 मई को होगी और 17 मई तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। एक जून को मतदान और चार जून को मतगणना होगी। डीएम ने राजनीतिक दलों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई। डीएम ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने रखने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम, वीवीपीएटी मशीनों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। प्रत्येक मशीन का रिकॉर्ड जिला प्रशासन के पास है।
विज्ञापन

-
कैमरे की निगरानी में वेयरहाउस
-ईवीएम मशीन और वीवीपैट की निगरानी के लिए जिला निर्वाचन की ओर से वेयरहाउस में सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। तहसीलों में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम भेजी गई थी। इसकी सूचना भी राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
फेक न्यूज और फेक वीडियो को न करें वायरल
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव में अफवाह, फेक न्यूज, फेक वीडियो पर ध्यान न देने और इसे सोशल मीडिया पर वायरल नहीं करने की अपील की। कहा कि सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग के लिए अलग से टीम बनाई गई है। सोशल मीडिया की एक-एक गतिविधि पर टीम की नजर रहेगी। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई होगी।
-
इनकोर और सी-विजिल एप बनेगा मददगार
चुनाव में किसी तरह की परमिशन के लिए राजनीतिक दलों को अब दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। राजनीतिक सभा, प्रचार, मीटिंग, वाहनों के पास आदि के परमिशन के लिए इनकोर एप का प्रयोग किया जाएगा। जबकि सी-विजिल एप के माध्यम से अगर कोई शिकायत हो तो दर्ज कराई जा सकती है। उसका निस्तारण चुनाव में गठित टीमों के जरिए तत्काल किया जाएगा। जिला स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में बनाया गया है। किसी भी दल के प्रतिनिधि को चुनाव संबंधी कोई समस्या हो तो वह कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
-
बैठक में यह लोग रहे मौजूद
बैठक में अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा, सहायक जिला निचवा निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर,डीएम अनिल कुमार, पारीतोष, जिला संयोजक चुनाव प्रबंधन भाजपा केशव नाथ उपाध्याय, जिला मंत्री भाजपा अयोध्या लाल श्रीवास्तव, विधानसभा अध्यक्ष पडरौना अपना दल (एस) गौरव कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश दीपक मिश्रा, जिला सचिव बहुजन समाजवादी पार्टी सुभाष भास्कर, तथा (ऑनलाइन जुड़े रहे) समाजवादी पार्टी प्रतिनिधि शुकुरुल्लाह अंसारी, मकसूद अहमद, भीम सिंह, कमाल रिजवी, शशि मधेशिया तथा निर्वाचन कार्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

-
50 हजार रुपये से अधिक लेकर जाने पर दिखाना होगा साक्ष्य
-जिले में चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए 217 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 17 जोनल मजिस्ट्रेट, 21 उड़न दस्ता टीम बनाई गई। एक विधानसभा में तीन टीमें मौजूद रहेंगी। 21 स्टेटिक निगरानी टीम,सात वीडियो निगरानी टीम, सात वीडियो अवलोकन टीम, सात सहायक व्यय प्रेक्षक टीम और सात लेखा टीम बनाया गया है। उड़न दस्ता टीम शिफ्टवार 24 घंटे भ्रमणशील रहेगी। पर्यवेक्षण के लिए 43 प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जो सहायक प्रभारी अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्त व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराएंगे। उन्होंने बताया कि निर्वाचन कार्य में कुल 4203 बीयू, 3369 सीयू, वीवी पैट 3696 मशीनों का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed