{"_id":"692de6b10f6e0d8f090fd476","slug":"leptospirosis-spread-through-animal-urine-increasing-vigilance-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149964-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: जानवरों के पेशाब से फैला लेप्टोस्पायरोसिस, चाैकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: जानवरों के पेशाब से फैला लेप्टोस्पायरोसिस, चाैकसी बढ़ी
Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के ढोलहा गांव के गुलहरिया टोले में सगी बहनों और चचेरे भाई की मौत लेप्टोस्पायरोसिस से होने की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग की जांच में हुई है। यह बीमारी जानवरों के पेशाब से फैलती है। बच्चों के स्कीन के जरिए शरीर में प्रवेश करता है। इसमें पालतू जानवरों के अलावा सूअर, चूहा और छछुंदर शामिल हैं।
पशु पालन विभाग इस गांव में पशुओं का सैंपल लेगा। कृषि विभाग की टीम डोर टू डोर जाकर लोगों को जागरूक करने के अलावा चूहा व छछुंदर को मारने के लिए दवा वितरण करेगी। वहीं ब्लॉककर्मी गांवों में अभियान चलाकर सफाई करेंगे। इसके लिए कमिश्नर की ओर से निर्देश दिया गया है। गुलहरिया टोले पर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत को लेकर गांव वालों में चौथे दिन दहशत देखने को मिला। गांव में भ्रमण कर स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने के अलावा फीवर ट्रेकिंग किया। सीएमओ डॉ. चंद्रप्रकाश ने बताया कि लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी जानवरों के पेशाब से इंसान में फैलता है। इसमें पालतू जानवरों के अलावा घरों के रहने वाले चूहा, छछूंदर और सूअर शामिल हैं।
जांच रिपोर्ट आने के बाद पशु पालन विभाग अपनी 10 टीम बनाकर प्रभावित गांव में जांच के लिए पशुओं के पेशाब का सैंपल मंगलवार से लिया जाएगा। कृषि विभाग की टीम डोर टू डोर भ्रमण कर लोगों को घरों से चूहा, छछूंदर को भगाने या मारने के लिए जागरूक करेगी। इसके लिए रैट पैड के साथ दवा वितरण करेगा। डीपीआरओ के नेतृत्व में ब्लॉक की टीम गांवों में सफाई के अलावा जलभराव से निजात के लिए काम करेगी। प्रथम चरण में गुलहरिया टोले पर यह अभियान शुरू होगा।