{"_id":"667f3a87925aff32a000b984","slug":"lekhpal-should-visit-villages-once-a-week-joint-magistrate-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-118996-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में एक दिन गांवों में जाएं लेखपाल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में एक दिन गांवों में जाएं लेखपाल : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
कसया। तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित ग्राम प्रधानों की बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने कहा कि सप्ताह में एक दिन लेखपाल गांवों में जाएं और मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान कराएं। उन्होंने ग्राम प्रधान, तहसील प्रशासन और बीडीओ कसया, रामकोला और हाटा की उपस्थिति में सरकारी योजनाओं के लिए आवंटित भूमि के सीमांकन और उसकी प्रगति, पोखरियों के आंवटन में ग्राम सभा के कोष में भुगतान के बारे में चर्चा की।
बैठक में जन्म प्रमाण पत्र के बनाने में आ रही समस्याओं को ग्राम प्रधान ने तहसील प्रशासन के सामने रखा और इसके बनाने में अधिकारियों से सहयोग की बात कही। उसके बाद वरासत के मामले शिथिलता, गांव में राशन बांटने के दौरान आ रही समस्या, ग्राम पंचायत में बने सचिवालय पर सप्ताह में एक दिन लेखपाल को बैठकर गांव की समस्या का निस्तारण करना, आंगनबाड़ी केंद्र पर पुष्टाहार वितरण पर चर्चा की गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि ग्राम प्रधान एवं प्रशासन समन्वय बनाकर शासन की ओर से चलाई जा रही विकास योजनाओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस दौरान तहसीलदार धर्मवीर सिंह, नायब तहसीलदार शैलेष सिंह, जिलाध्यक्ष अकबर अंसारी, राजेश राव, राधेश्याम यादव, जितेंद्र कुमार, संजय यादव, सुरेंद्र कुशवाहा, विजय तिवारी, तहसीलदार राव, विपिन तिवारी, इसरार अहमद आदि मौजूद रहे।