फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leg broken for not giving ice cream, case against four

Kushinagar News: आइसक्रीम नहीं देने पर पैर तोड़ा, चार पर केस

Sat, 14 Oct 2023 01:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Leg broken for not giving ice cream, case against four
- कुशीनगर कॉलेज गेट पर रात को युवकों ने घटना को दिया अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। आइसक्रीम न देने पर नाराज युवकों ने विक्रेता की पिटाई की। उसका पैर तोड़ दिया। घायल आइसक्रीम विक्रेता का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं पुलिस ने दो नामजद सहित चार पर केस दर्ज कर लिया है।

बस्ती जिले के कप्तानगंज के लबड़ापुर गांव निवासी विवेक सिंह का भाई विशाल सिंह कुशीनगर में मदर डेरी का आइसक्रीम बेचता है। 9 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे आईसक्रीम बेचकर कंपनी पर जा रहे थे कि कुशीनगर गेट पर चार युवक रोके और आईसक्रीम मांगे। आईसक्रीम खत्म होने की बात कह विशाल जाने लगा। यह बात युवकों को बुरा लगा तो विशाल को रोककर पिटाई करने लगे। चारों युवक विशाल की इतनी पिटाई किए कि उसके दाहिने पैर की हड्डी टूट गई। पुलिस इस मामले में देवरिया जिले के रूद्रपुर के इंदूपुर गांव निवासी नंदलाल गुप्ता उर्फ नंदू, कसया के चकदेईया के विशाल मोदनवाल और दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी इंस्पेक्टर दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed