{"_id":"6a2da4ebde7104663c0d3e34","slug":"lecturer-recruitment-exam-will-be-conducted-under-the-supervision-of-magistrates-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161699-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मजिस्ट्रेटों की निगरानी में होगी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा
Sun, 14 Jun 2026 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। लोकसेवा आयोग की ओर से 14 जून को होने वाली राजकीय इंटर काॅलेज प्रवक्ता (पुरुष व महिला) प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को शनिवार को अंतिम रूप दे दिया गया। केंद्र का मुख्य गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले बंद हो जाएगा। गेट बंद होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक एवं तैनात किए गए अधिकारी केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले पहुंचेंगे।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा रविवार को सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एक पाली में होगी। जिले में उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना, उदित नारायण पीजी कॉलेज ब्लॉक- ए व ब्लॉक बी, किसान इंटर कॉलेज साखोपार, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 2894 अभ्यर्थी शामिल होंगे। केंद्र व्यवस्थापक, सह केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक और अन्य सपोर्ट स्टाफ तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारंभ होने के तीन घंटा पूर्व सुबह 6:30 से सात बजे के बीच पहुंचेंगे।
सुबह 7:30 बजे प्रवेश द्वार पर सीटिंग प्लान का डिस्प्ले कराने के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट कक्ष निरीक्षक एवं सपोर्ट स्टाफ को आइडी कार्ड का वितरण कराएंगे। उनके मोबाइल फोन केंद्र व्यवस्थापक के पास जमा कराएंगे। रैंडमाइजेशन के जरिये कक्ष निरीक्षकों को कक्ष आवंटित कराएंगे। डीआईओएस ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के एक घंटा 30 मिनट पहले सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों का केंद्र में प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले सुबह 8:45 बजे केंद्र का प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पूर्व केंद्र परिसर में सुबह 8:45 बजे तक शत-प्रतिशत अभ्यर्थियों के मूल पहचान पत्र की जांच तथा अटेंडेंस मानीटरिंग वेरीफिकेशन-आइरिश बायोमेट्रिक सत्यापन की कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रवक्ता परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकृति के सवाल आएंगे। इनका उत्तर ओएमआर माध्यम से देना होगा। अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आइडी प्रूफ की मूल प्रति तथा उसकी एक छाया प्रति साथ लाएंगे।