{"_id":"6a2f0fee89f06fa5fc0bee77","slug":"lecturer-recruitment-exam-was-peaceful-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-161746-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शांतिपूर्ण रही प्रवक्ता भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी बोले-सामान्य रहा पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शांतिपूर्ण रही प्रवक्ता भर्ती परीक्षा अभ्यर्थी बोले-सामान्य रहा पेपर
Mon, 15 Jun 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की जीआईसी प्रवक्ता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के छह केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई।
परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को सामान्य स्तर का बताया। अधिकांश परीक्षार्थियों का कहना था कि तैयारी के अनुरूप प्रश्न पूछे गए और पेपर हल करने में अधिक कठिनाई नहीं हुई।
जिले में कुल 2894 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक चली। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ नजर आई। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले के सभी परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हो गई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए कोई भी अभ्यथी नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
परीक्षा से छूटने के बाद कई अभ्यर्थी प्रश्नपत्र और संभावित उत्तरों पर चर्चा करते दिखाई दिए। अभ्यर्थियों ने बताया कि सामान्य अध्ययन और विषय संबंधी प्रश्न संतुलित रहे। कुछ प्रश्नों ने सोचने पर मजबूर किया। कुल मिलाकर प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा।