{"_id":"69b70944875dceac0c038672","slug":"laying-of-foundation-stones-and-inauguration-of-development-works-worth-1741-crore-kushinagar-news-c-205-1-ksh1019-156429-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 17 करोड़ 41 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 17 करोड़ 41 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण
Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 16 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
बरवारतनपुर गांव में विकास कार्यो का शिलान्यास व लोकार्पण करते सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक ।स
खड्डा। क्षेत्र के बरवारतनपुर में रविवार को सांसद व विधायक ने करीब 17 करोड़ 41 लाख रुपये की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
बरवारतनपुर में 24 लाख 50 हजार रुपये की लागत से निर्मित शवदाह गृह के लोकार्पण के साथ ही बरवारतनपुर से नौगांवा होते महेशरा तक 6.4 किलोमीटर लंबे 16.10 करोड़ की लागत से पिच मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया। पूर्वाचल विकास निधि व विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया गया।
सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा आरसीसी सड़क और पुलिया बनने से स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जो भी मांग स्थानीय जनता करती है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संतोष मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय शर्मा, संदीप श्रीवास्तव, विश्वभर राव, अजय गोविंद राव, सहायक अभियंता अविनाश मिश्रा, सुनील उपाध्याय, श्रीकांत राव, मनोज सिंह, अजय दुबे, रामानुज मिश्रा, निखिल उपाध्याय सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन कुणाल राव ने किया, जबकि स्वागत विकास राव ने किया।