फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lav verma hounered by cm

बिहार बुजुर्ग के लव वर्मा को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत

Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
lav verma hounered by cm
लव वर्मा को पुरस्कार देते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
बिहार बुजुर्ग के लव वर्मा को मुख्यमंत्री ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

दिव्यांग दिवस पर सीएम ने किया पुरस्कृत
संवाद न्यूज एजेंसी
रगड़गंज। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग गांव निवासी व भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान लव वर्मा को पुरस्कृत किया। यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में शुक्रवार को किया गया। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।

तमकुही क्षेत्र के बिहार बुजुर्ग निवासी बीएल वर्मा की तीन संतानों में लव वर्मा दूसरे नंबर के पुत्र हैं। वह एक हाथ से दिव्यांग हैं। इनके पिता ने बताया कि बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक रहा। वह भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के उप कप्तान हैं। यह कई अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। लव वर्मा ने फोन पर बताया कि दिव्यांग दिवस पर हर वर्ष विभिन्न क्षेत्र के 16 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष दिव्यांग क्रिकेट टीम के पुरुष वर्ग में चयन हुआ था। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीण अंचल के इस होनहार खिलाड़ी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का राज्यस्तरीय पुरस्कार प्रदान किया। इसकी जानकारी होने पर उनके परिवार सहित ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। गांव के डॉ. अनिल सिंह सहित कई लोगों ने लव वर्मा के पिता व इनके छोटे भाई अजय वर्मा को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विनोद सिंह, अवधेश शर्मा, जितेंद्र कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, रूदल सिंह सहित कई लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन

00000
राकेश कुमार गौंड़ ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed