{"_id":"5a1f03ef4f1c1b7a548c023b","slug":"large-amount-of-votes-in-between-a-minor-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद के बीच जमकर बरसे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद के बीच जमकर बरसे वोट
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
बूथ्ा पर लाइन में ख्ाड़ी अाैरतें।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। बुधवार को तीसरे चरण के मतदान में कुशीनगर जनपद के बूथों पर जमकर वोट बरसे। सुबह जरूर मतदान सुस्त रहा लेकिन शाम होते ही मत प्रशतशत 67.63 तक पहुंच गया। केवल हाटा नगर पालिका परिषद के एक बूथ पर मारपीट हुई जबकि एक बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हुआ। इसके अलावा सेवरही नगर पंचायत के एक बूथ पर उम्मीदवार से कहासुनी हुई। बाकी जगहों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ।
जिले में तीन नगर पालिका परिषदों पडरौना, कुशीनगर और हाटा तथा चार नगर पंचायतों कप्तानगंज, खड्डा, रामकोला और सेवरही के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। कुल 274130 वोटरों में से शाम पांच बजे तक प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह साढ़े नौ बजे तक कुल 8.9 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पडरौना में 10 प्रतिशत, कुशीनगर में आठ प्रतिशत, हाटा में 11 प्रतिशत, रामकोला में 9.5 प्रतिशत, कप्तानगंज में 7.5 प्रतिशत, खड्डा में 8.6 प्रतिशत और सेवरही में आठ प्रतिशत वोटर शामिल थे। परंतु इसके बाद मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ा। सुबह 11:30 बजे तक जिले में 21.51 प्रतिशत मतदान हो चुका था। दोपहर डेढ़ बजे मतदान प्रतिशत बढ़कर 35.05 प्रतिशत तक पहुंच गया था।
दोपहर बाद हाटा नगर क्षेत्र के एक बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा हो गया। वहां पहुंची पुलिस दो लोगों को पकड़कर साथ ले गई। इसके बाद सेवरही नगर पंचायत के एक बूथ पर निर्दल उम्मीदवार श्याम सुंदर विश्वकर्मा से पुलिस कर्मियों की झड़प हो गया। प्रत्याशी बूथ पर खड़े वोटरों से अपील कर रहे थे जिसका पुलिस कर्मियों ने विरोध किया। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तक जिले में 51.21 प्रतिशत मतदान हो चुका था। शाम चार बजे के बाद पडरौना, कप्तानगंज और सेवरही समेत कई जगह बूथों पर लंबी कतार देख प्रशासन ने लाइट के लिए जनरेटर की व्यवस्था कराई।