{"_id":"633b1c293338fd729b38abaa","slug":"lakhs-spent-in-decoration-safety-of-devotees-depends-on-maa-kushinagar-news-gkp4527445178","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar: सजावट में लाखों रुपये खर्च, भक्तों की सुरक्षा दुर्गा मइया के भरोसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar: सजावट में लाखों रुपये खर्च, भक्तों की सुरक्षा दुर्गा मइया के भरोसे
Tue, 04 Oct 2022 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 02:30 PM IST
विज्ञापन
दुर्गा पंडाल की जांच करते हुए अग्निशमन अधिकारी एसके दोहरे।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्रि के अवसर पर जनपद में कुल 1258 दुर्गा प्रतिमा रखी गई हैं। इन पंडालों की साज-सज्जा में आयोजकों ने लाखों रुपये खर्च किए हैं लेकिन, किसी में भी सुरक्षा के मानक पूरे नहीं किए गए हैं। भगवान न करे। लेकिन, इनमें से किसी एक पंडाल में भी भदोही जैसी घटना हुई तो भक्तों की सुरक्षा स्वयं मां ही कर सकती हैं। भदोही में पूजा पंडाल में आग की घटना और लोगों की मौत के बाद शासन से सख्ती का आदेश जारी हुआ तो पुलिस और प्रशासन ने आयोजकों को नोटिस थमा कर कोरम पूरा कर लिया।
विज्ञापन
सोमवार को अमर उजाला की पड़ताल में सामने आया कि जनपद में लगे ज्यादातर पूजा पंडालों में आग सहित सुरक्षा के अन्य उपायों की अनदेखी की गई है। पूजा समितियों के अध्यक्षों से जब पूछा गया कि अग्निशमन यंत्रों की व्यवस्था क्यों नहीं है, तो कई भौचक रह गए।
विज्ञापन
सोमवार को सोहरौना स्थित दुर्गा पंडाल में आग से बचाव के इंतजाम नहीं थे। वहीं छोटे बच्चे खेल भी रहे थे। छावनी स्थित पंडाल में प्रवेश और निकास के लिए दो गेट बनाए गए हैं। आगे से पूरा पैक कर दिया गया। वहां बैठे एक युवक से पूछा गया कि आग से बचाव के इंतजाम हैं तो वह भौचक रह गया। उसने कहा कि इसकी भी व्यवस्था की जाती है क्या? इसकी जानकारी नहीं थी। वहीं शहर के सुभाष चौक, तिलक, दरबार रोड़, रामकोला रोड सहित अन्य स्थानों पर आग से बचाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। किसी भी पंडाल पर बालू और पानी की बाल्टी नहीं मिली है।
विज्ञापन
नोटिस देकर पुलिस कर रही कोरम पूरा
दुर्गा पंडालों में आग के समुचित प्रबंध नहीं होने पर पुलिस की ओर से नोटिस दिया जा रहा है। सभी जगहों पर आग से बचाव के इंतजाम करने की चेतावनी दी जा रही है। हालांकि, इसके पूर्व पूजा समितियों की बैठक में पुलिस ने सभी को शासन के निर्देशों से अवगत करा दिया था, लेकिन इसके बाद भी लोगों ने इसका ध्यान नहीं रखा। भदोही में हुई दुर्घटना के बाद पुलिस जांच का कोरम पूरा करते हुए नोटिस थमाकर जिम्मेदारी निभा रही है।
दुर्गा पूजा पंडाल में यह होनी चाहिए व्यवस्था
दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के लिए नोटिस दिया गया है। पंडाल में आग से बचाव का इंतजाम करें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - धवल जायसवाल, एसपी
दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम होने चाहिए। जनपद के अधिकतर पंडाल में आग से बचाव के इतंजाम नहीं हैं। इनको नोटिस दिया जाएगा।- एस के दोहरे, अग्निशमन अधिकारी, कुशीनगर
दुर्गा पूजा पंडाल में यह होनी चाहिए व्यवस्था
- अस्थायी रूप से बनाए जा रहे पंडाल की ऊंचाई तीन मीटर से कम नहीं होनी चाहिए।
- पंडाल के निर्माण में सिन्थेटिक (कपड़ा, रस्सी, थर्माकोल) का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
- विद्युत व्यवस्था विद्युत कार्य के लाइसेंसी ठेकेदार से ही कराए जाएं, तथा इलेक्ट्रिकल सेफ्टी से आडिट करा लिया जाए। कोई भी तार खुला या ढीला नहीं होना चाहिए।
- इमरजेंसी लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए।
- हैलोजन लाइट का प्रयोग किसी भी दशा में पंडाल या अस्थायी निर्माण में नहीं किया जाना चाहिए।
- पंडाल के अंदर खुली आग का प्रयोग न किया जाए। धूम्रपान नहीं करना चाहिए।
- पंडाल के अंदर विस्फोटक, आतिशबाजी का प्रयोग न किया जाए
- बाहर निकलने के कम से कम दो रास्ते एक दूसरे से विपरीत दिशा में और इनकी न्यूनतम नौ मीटर चौड़ाई होनी चाहिए।
- प्रत्येक रास्ते पर निकास मार्ग चमकीले अक्षरों में होना चाहिए जो आसानी से दिखाई दे।
- पंडाल के बाहर तथा अंदर पानी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए, तथा मानकों के अनुसार अग्निशमन यंत्र रखे होने चाहिए।
- आवश्यकता महसूस होने पर फायर सर्विस की ओर से स्टैंडबाई ड्यूटी लगाई जाए।
दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के लिए नोटिस दिया गया है। पंडाल में आग से बचाव का इंतजाम करें। अन्यथा संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - धवल जायसवाल, एसपी
दुर्गा पंडालों में आग से बचाव के इंतजाम होने चाहिए। जनपद के अधिकतर पंडाल में आग से बचाव के इतंजाम नहीं हैं। इनको नोटिस दिया जाएगा।- एस के दोहरे, अग्निशमन अधिकारी, कुशीनगर