{"_id":"5dcaf8228ebc3e5af33b7f01","slug":"lady-dead-in-an-accident-kushinagar-news-gkp3289595140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप-टेंपो की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप-टेंपो की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप-टेंपो की टक्कर में महिला की मौत, दो गंभीर
कसया-देवरिया मार्ग स्थित बनवारी टोला के पास हुआ हादसा
कसया। थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर बनवारी टोला चौराहे के पास मंगलवार की भोर में एक पिकअप और टेंपो के बीच टक्कर हो गई। टेंपो में एक साथ सास, बेटी और दामाद सवार थे, जिनमें से सास की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी, चालक व दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी कसया भेजवाया। चिकित्सक ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस पिकअप व चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
थाना क्षेत्र के गांव विशुनपुरा निवासी 55 वर्षीय फुलेना देवी देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के चिरकहवा निवासी दामाद 37 वर्षीय छोटेलाल व बेटी शैल देवी के साथ टेंपो से कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने जा रहे थीं। बनवारी टोला के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे पिकअप से टक्कर हो गई। मौके पर ही फुलेना देवी की मौत हो गई। आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पिकअप और चालक पुलिस के कब्जे में है।