Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lack of funds for electricity connections leaves 4,000 homes thirsting for clean water.

Kushinagar News: बिजली कनेक्शन के लिए फंड का अभाव, चार हजार घर शुद्ध जल को तरसे

Thu, 12 Feb 2026 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Lack of funds for electricity connections leaves 4,000 homes thirsting for clean water.
नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।
खड्डा (कुशीनगर)। बिजली के लिए फंड के अभाव में नगरपंचायत के 3940 घरों में पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा रहा है। लगभग 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की तीन परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें दो लगभग पूरी हो चुकी हैं। नगर पंचायत दो माह के अंदर पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास में है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे व विधायक विवेकानंद पांडेय के सहयोग से नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड ने खड्डा नगर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए तीन प्रस्ताव पास किया। इस क्रम में खड्डा-भैसहा मार्ग के बगल में चीनी मिल के पास, सिसवा बाईपास के बगल में दो नई टंकी बनाई जा रही है। इसके अलावा नगरपंचायत कार्यालय के परिसर में पुरानी टंकी का मरम्मत कर उसे संचालित किया जाना है।
विज्ञापन

इनमें भैसहा रोड के बगल वाली टंकी इस लिए शुरू नहीं हो पा रही है कि बिजली सप्लाई के लिए फंड नहीं मिल पाया है। बिजली निगम को धन देना पड़ेगा तब सप्लाई पहुचेगी। नगरपंचायत कार्यालय वाला कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। तीसरी टंकी अभी निर्माणाधीन है। उम्मीद जताई जा रही है कि दो माह के अंदर दोनों टंकी से पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल निगम के अनुसार, नगरपंचायत के कुल 3940 घर चिह्नित हैं। इनमें लगभग 3800 घरों तक निशुल्क कनेक्शन पहुंचा दिया गया है। बाकी घरों तक भी शीघ्र पानी पहुंच जाएगा। पाइप बिछाने सहित अन्य कार्य अंतिम चरण में हैं।

नगरपंचायत अध्यक्ष संगीता वर्मा ने बताया है कि हमारे नगर की जनता को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए तेजी से कार्य चल रहा है। दो टंकी का निर्माण लगभग पूर्ण हो गया है। कोशिश है कि दो माह में लोगों की घरों तक शुद्ध पानी पहुंचा दिया जाए। जल निगम शहरी के जेई रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि दो टंकी पूर्ण हैं। फंड मिलते ही बिजली जोड़कर पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद नगरपंचायत को सौंप दिया जाएगा।

नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।

नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।

नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।

नगरपंचायत खडडा मे खडडा भैसहा मार्ग किनारे बनी पानी टंकी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed