फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police division in second place in disposal

Kushinagar News: देवरानी- जेठानी में मारपीट, छुड़ाने में सास-ससुर घायल

Thu, 16 Mar 2023 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Updated Thu, 16 Mar 2023 05:57 PM IST
सार

एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि छोटी सी बात पर देवरानी-जेठानी आपस में भिड़ गई थीं। उनको छुड़ाने गए सास और ससुर भी घायल हो गए। दोनों महिलाओं पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
Kushinagar police division in second place in disposal
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले में रामकोला थाना क्षेत्र के सज्जन छपरा में बुधवार को मक्का उखाड़ने को लेकर देवरानी और जेठानी में मारपीट हुई। बचाव करने गए सास-ससुर को भी गंभीर चोट आई। उनको रामकोला सीएससी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों महिलाओं पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। रामकोला थाना क्षेत्र के सज्जन छपरा निवासी देवरानी-जेठानी बुधवार की सुबह मक्के के खेत में काम कर रही थीं। उनमें से एक ने अपने ससुर पर मक्का उखाड़ने का आरोप लगाया। इसी बात को लेकर देवरानी- जेठानी में मारपीट करने लगी।
विज्ञापन


यह देख उनकी सास और ससुर छुड़ाने गए तो वे घायल हो गए। इस संबंध में एसएचओ अखिलेश सिंह ने बताया कि छोटी सी बात पर देवरानी-जेठानी आपस में भिड़ गई थीं। उनको छुड़ाने गए सास और ससुर भी घायल हो गए। दोनों महिलाओं पर शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed