फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police arrested inter-provincial miscreant in encounter

Kushinagar Encounter: कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में अंतरराज्यीय गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Fri, 20 May 2022 11:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 20 May 2022 11:18 AM IST
सार

एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय, सर्विलांस सेल के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय, एसओ सेवरही आशुतोष कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी  अमित शर्मा, एसएसआई नंदा प्रसाद, एसआई निरंजन कुमार राय, एसआई संतराज यादव सहित सुशील कुमार सिंह, शमी कुमार, कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

विज्ञापन
Kushinagar police arrested inter-provincial miscreant in encounter
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थानाक्षेत्र के गगलवा पुल के पास बुधवार की मध्य रात पुलिस और अंतरराज्यीय गिरोह के बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि बुधवार की रात गगलवा पुल के पास बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और वह पकड़ लिया गया। उसके बाद भागने की कोशिश कर रहे तीन अन्य को दबोच लिया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चंदन कुमार महतो निवासी चांदपरसा पोस्ट भगवतीया थाना केसरिया जिला मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) बिहार के पैर में गोली लगी है। उसके गांव के मंजेश कुमार सिंह और मोहन शाह तथा गुंजन कुमार सिंह निवासी चौहनिया पोस्ट मेहसी थाना मधुबनी जिला पूर्वी चंपारण (बिहार) को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से दो तमंचा, चार कारतूस, पांच मोबाइल फोन, एक सफेद रंग की  कार, 13,155 रुपये नकद बरामद हुए हैं। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी ने बताया कि पूछताछ में बदमाशों से जानकारी मिली है कि ये थाना छितौनी जिला मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) व थाना केसरिया जिला मोतीहारी (पूर्वी चंपारण) से पूर्व में लूट के मुकदमे में जेल जा चुके हैं।


मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम
एएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में इन बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में विशुनपुरा थाने के एसओ नरेंद्र प्रताप राय, सर्विलांस सेल के इंस्पेक्टर राजेश पांडेय, एसओ सेवरही आशुतोष कुमार सिंह, स्वॉट टीम प्रभारी  अमित शर्मा, एसएसआई नंदा प्रसाद, एसआई निरंजन कुमार राय, एसआई संतराज यादव सहित सुशील कुमार सिंह, शमी कुमार, कांस्टेबल अभिषेक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed