{"_id":"687549b3eb6fd686c80b8985","slug":"kushinagar-news-sunshine-during-the-day-rain-in-the-evening-brought-relief-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-141573-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दिन में धूप, शाम को बारिश ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दिन में धूप, शाम को बारिश ने दी राहत
Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रविवार की शाम हुई बारिश के बाद सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर बाद तक तक धूप खिली रही।
इससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे, लेकिन शाम में फिर मौसम ने करवट बदली और बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। किसान धान की फसल के लिए यह बारिश फायदेमंद मान रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी धूप तो कभी अचानक बादल छा जाते हैं। रविवार को सुबह से ही धूप खिली हुई थी, लेकिन शाम के समय बादल घिर आए और बारिश शुरू हो गई। इसके बाद फिर सोमवार की सुबह ही तेज धूप निकल गई। इसके बाद दोपहर बाद तक धूप तो कभी छांव का दौर जारी रहा, लेकिन शाम करीब चार बजे मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्की हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इससे बारिश ने उमस भरी गर्मी से सुकून मिला।
वहीं बारिश के बाद मौसम में उमस भी बढ़ गई। कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित होगी। मंगलवार को भी जिले में बारिश होने की संभावना है।