फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News : Now planes will fly even at night

Kushinagar News: अब रात में भी उड़ान भरेंगे जहाज

Mon, 14 Jul 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 14 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar News : Now planes will fly even at night
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से अब रात में भी जहाज उड़ान भरेंगे। इसके लिए टीम सर्वे करके गई थी, जिसका लाइसेंस जल्द मिलने की उम्मीद है। पहले केवल वीएफआर के लाइसेंस से उड़ान होती थी, लेकिन अब एयरपोर्ट के लिए आईएफआर (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स) का लाइसेंस की जरूरत है।
विज्ञापन

इसके मिलने के बाद बादल, धुंध, बारिश या रात में सुरक्षित उड़ान आसानी से हो सकेंगी। आईएफआर के लाइसेंस मिलने पर पायलट विमान को केवल कॉकपिट के इंस्ट्रूमेंट्स के आधार पर उड़ाता है। इसकी जरूरत तब पड़ती है, जब दृश्यता बहुत कम हो या मौसम खराब हो। इस एयरपोर्ट पर विमानों की उड़ान के दौरान भी यह सुविधा उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को 20 अक्टूबर 2021 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। उसके बाद दिल्ली से कुशीनगर और कुशीनगर से दिल्ली के लिए स्पाइसजेट की घरेलू उड़ान भी कुछ महीने हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दो सालों से एयरपोर्ट से उड़ान बंद पड़ी हुई हैं। इस एयरपोर्ट पर आईएफआर की सुविधा न होने से स्पाइसजेट की उड़ान भी खराब मौसम या धुंध में कैंसिल करनी पड़ती थी।

लाइसेंस अपग्रेड करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के उड़ान की राह में अवरोध बन रहे पेड़ों का समूह, सेलफोन टॉवर एवं प्रचालन क्षेत्र में बिजली के खंभों को हटाकर सुरक्षित उड़ान में आ रही बाधाओं को दूर कर लिए गया है। केवल दो मकानों का हाईकोर्ट से स्टे के मामले में भी जिला प्रशासन की ओर से पहल काफी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed