{"_id":"68754916da11f811ca00f8ca","slug":"kushinagar-news-love-affair-became-the-reason-for-death-murder-accused-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-141549-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: प्रेम प्रसंग बना मौत की वजह, हत्यारोपी गिरफ्तार
Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। हाटा नगर पालिका क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी की दो युवकों ने प्रेम प्रसंग और ईर्ष्या में गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंका था। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बताया कि किशोरी दोनों युवकों से बात करती थी और मिलती थी, इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी हो चुका था, लेकिन घटना की रात दोनों युवकों की बातों में फंसकर किशोरी वहां पहुंच गई और आरोपियों ने मिलकर को घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि हाटा नगर पालिका के एक वार्ड की रहने वाली किशोरी बृृहस्पतिवार की शाम घर से लापता हो गई। इसके दादा ने 11 जुलाई को पुलिस को तहरीर दी। गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस किशोरी की तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात को किशोरी की लाश देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में नहर के किनारे मिली। शव की पहचान लापता किशोरी के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा व पैनल पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू की।
एएसपी निवेश कटियार ने बताया कि किशोरी का काफी समय से आरोपी सैफ अली से बात-चीत एवं मिलना-जुलना था। इसी बीच दूसरा आरोपी इम्तियाज अहमद उर्फ टिंकू इस बात को लेकर सैफ अली से झगड़ा भी हुआ था। 10 जुलाई की रात को इसी को लेकर दोबारा इनके बीच झगड़ा हुआ। सैफ अली ने इसी बात को लेकर किशोरी को थप्पड़ मार दिया। लोगों के साथ किशोरी के घर जाकर उसके परिजनों को यह बता दी। इसको लेकर परिजनों ने किशोरी को डांटा, इससे नाराज होकर किशोरी घर से निकल गई और रात के अंधेरे में चकरी पट्टी नहर के पास चली गई, जहां पर सैफ और टिंकू पहले से मौजूद थे। इसी बात को लेकर इन लोगों का वहां फिर विवाद हो गया। विवाद के दौरान सैफ अली और टिंकू ने किशोरी मुंह दबा कर हत्या कर शव को हाटा रजवाहा नहर में फेंक दिया। पुलिस गुमशुदगी के केस में हत्या व साक्ष्य छिपाने की धारा बढ़ाई है।