फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: If the complaint is found to be false, action will be taken against the complainant

Kushinagar News: शिकायत झूठी मिली तो होगी शिकायतकर्ता पर कार्रवाई

Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: If the complaint is found to be false, action will be taken against the complainant
पडरौना। बार-बार शिकायत कर जांच के नाम पर अधिकारियों को परेशान करने वाले शिकायतकर्ताओं पर नकेल कसने के लिए शासन ने कड़ा कदम उठाया है। यदि अधिकारियों की जांच में शिकायतकर्ता की शिकायत झूठी निकली तो संबंधित शिकायतकर्ता पर ही कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निदेशक पंचायती राज उप्र शासन ने प्रदेश के सभी जिलों के डीएम को निर्देश पत्र भेजा है।
विज्ञापन

गांव में हुए विकास कार्यों में अनियमितता होने पर आरटीआई के तहत गांव के लोगों को शिकायत करने का अधिकार मिला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लोग शिकायत करते हैं। यह व्यवस्था सरकारी कार्यों में पारदर्शिता लाने और अनियमितता को रोकने के लिए की गई है, लेकिन ग्राम प्रधान से किसी बात को लेकर नाराज गांव के लोग हलफनामा बनवाकर उच्चाधिकारियों से शिकायत कर देते हैं। यही नहीं यदि की गई शिकायत का मनपसंद निस्तारण नहीं होने पर वे दुबारा शिकायत कर देते हैं। डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि झूठी शिकायत करने वाले लोगों पर कार्रवाई के लिए शासन की तरफ से निर्देश मिले हैं। इसका अनुपालन कराया जाएगा। इसके बाद झूठी शिकायत करने वालों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी। वहीं प्रधान की शिकायत बाहरी नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed