फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar: bus full of devotees collided with pole, nine passengers injured... one dead

Kushinagar : श्रद्धालुओं से भरी अनियंत्रित बस हाईवे पर पोल से टकराई, एक यात्री की मौत...नौ लोग घायल

Mon, 01 Jul 2024 12:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 12:19 AM IST
सार

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kushinagar: bus full of devotees collided with pole, nine passengers injured... one dead
demo - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28, पैकौली गांव के सामने बाइक को बचाने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस पोल से टकरा गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार खरहरवा गोपालगंज बिहार के श्रद्धालु अयोध्या श्री राम जन्मभूमि का दर्शन कर वापस लौट रहे थे तभी हाटा कोतवाली क्षेत्र के पगारा गांव के सामने नेशनल हाईवे 28 पर अचानक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई। टक्कर होते ही श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई । आसपास के लोगों ने दौड़कर सभी घायलों को बस से बाहर निकाल कर हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


बस दुर्घटना में जहां एक व्यक्ति 45 वर्षीय पंकज की दर्दनाक मौत हो गई।वही 9 लोग घायल हैं ।जिसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौके पर पहुंची एन एच आई की टीम ने क्रेन से बस को हटाकर हाईवे को साफ कर आवागमन शुरू कराया जबकि वहीं हाटा कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम को भिजवाया है। 

घायलों की सूची

  • अभिराज कुमार, पुत्र शेखर 30 वर्षीय निवासी भवानीगंज,गोपालगंज,बिहार
  • विशाल कुमार पुत्र संत सिंह 20 वर्षीय निवासी खरहरवा, जिला गोपालगंज, बिहार
  • संजीव सिंह पुत्र रमेश राय 40 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  • पंकज कुमार पुत्र विश्वनाथ 50 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  • अशोक सिंह पुत्र राघव सिंह 55 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज बिहार
  • मीरा देवी पत्नी पंकज कुमार 40 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज,बिहार
  • बिंदा देवी पत्नी दीनानाथ सिंह 60 वर्षीय निवासी खरहरवा जिला गोपालगंज, बिहार
  • इंदु देवी 60 वर्षीय निवासी खरहरवा,उसका गांव, जिला गोपालगंज,बिहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed