{"_id":"64875ff5f82054e4400917f9","slug":"kotedar-ready-to-protest-kushinagar-news-c-7-1-204334-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लाभांश नहीं मिलने से नाराज कोटेदार करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लाभांश नहीं मिलने से नाराज कोटेदार करेंगे कार्य बहिष्कार
Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 12 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसाछापर। बीते आठ माह से लाभांश (कमीशन) नहीं मिलने से नाराज विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के कोटेदार मंगलवार से राशन वितरण का बहिष्कार करेंगे। कोटेदारों का आरोप है कि फ्री राशन वितरण के लिए जमा कराए गए रुपये भी उन्हें वापस नहीं दिए गए हैं।
विशुनपुरा ब्लॉक के कुल 81 ग्राम पंचायतों में करीब 95 कोटेदार हैं। पिछले वर्ष नवंबर से कोटेदारों को राशन वितरण पर मिलने वाले कमीशन नहीं मिला है। इसके कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोटेदारों को सरकार की तरफ से प्रति क्विंटल के हिसाब से कमीशन मिलता है।
कोटेदार संघ के विशुनपुरा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद तिवारी ने बताया कि कोविड के समय सभी कोटेदारों ने राशन वितरण करने के लिए अपना-अपना पैसा जमा कर दिया। उसके बाद सरकार ने फ्री राशन वितरण करने का योजना बना ली। उनका कहना है कि कोटेदारों का वह भी रुपये अभी तक नहीं लौटाया गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देश पर कोटेदार मंगलवार से राशन वितरण नहीं करेंगे।