{"_id":"6a7a3947168120d7770e598c","slug":"know-the-status-of-health-services-of-chc-kushinagar-news-c-205-1-ksh1026-165505-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का जाना हाल
Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य फूलबदन कुशवाहा ने सोमवार को सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर इलाज, दवा, जांच तथा अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को बेहतर और समय से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई सहित मरीजों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर भी जोर दिया। इस दौरान अधीक्षक डॉ उमाशंकर नायक, डॉ साजिद, नागेन्द्र सिंह, अनुज तिवारी, पंकज राय हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। संवाद