फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Know the condition of the injured in the orchestra dispute

Kushinagar News: आर्केस्ट्रा विवाद में घायल का जाना हाल

Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 May 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Know the condition of the injured in the orchestra dispute
पडरौना। बीते सप्ताह आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश को लेकर हुई चाकूबाजी में घायल युवक से राज्य पिछड़ा आयोग के सदस्य एवं भाजपा नेता फूलबदन कुशवाहा ने मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना में शामिल एक आरोपी का नाम पुलिस ने प्राथमिकी में दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बड़हरा वृत का है, जहां पिछले शनिवार बरात जाने के दौरान आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश को लेकर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि करीब 18-20 युवकों ने मिलकर दीपराज कुशवाहा नामक युवक पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया था। एक सप्ताह इलाज के बाद घर लौटे पीड़ित से मिलने पहुंचे फूलबदन कुशवाहा ने पूरी घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि आरिफ नाम का युवक उसे पकड़ने में शामिल था, लेकिन उसका नाम पहले तहरीर में शामिल था, जिसे बाद में हटाकर एफआईआर दर्ज कर दी गई। इस पर आयोग सदस्य ने नाराजगी जताते हुए विशुनपुरा थानाध्यक्ष को फोन कर आरोपी का नाम एफआईआर में जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं होती है तो शिकायत एसपी से की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed