फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kisan diwas celebrated

Kushinagar News: किसानों की समस्याओं का गंभीरता से निस्तारण करें अधिकारी

Wed, 21 Jun 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 21 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
kisan diwas celebrated
फोटो है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में हुआ किसान दिवस का आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम (न्यायिक) की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें अधिकारियों को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेकर उसका समाधान करने के लिए निर्देश दिए।

एडीएम (न्यायिक) उपमा पांडेय ने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका समाधान प्राथमिकता पर करें। उन्होंने गांव में सामूहिक समस्याओं को रोकने में जनजागरूकता फैलाने के लिए किसानों से अपील की। उन्होंने कहा कि गांव में बढ़ती विभिन्न तरह की समस्या समाज के लिए चिंता का विषय है। इसके निस्तारण में प्रबुद्ध और वरिष्ठ लोगों को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने पडरौना माइनर में पानी नहीं आने की शिकायत की। इस पर एडीएम न्यायिक ने तत्काल जांच के संबंध में अधिकारी नामित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। किसान जगदीश मिश्र ने गांव में मच्छर रोधी दवा का छिड़काव कराने, गांवों में चकनाली, चक रोड के अतिक्रमण के संबंध में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। इसी प्रकार किसानों ने किसान सम्मान निधि, नहरों के पटरियों पर अतिक्रमण, विद्युत विभाग, पशुपालन विभाग आदि से संबंधित शिकायती कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर उप निदेशक कृषि अशाीष कुमार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना तहत लाभ नहीं मिलने वाले पात्रों को ईकेवाईसी कराने और नए आवेदन पत्रों के ऑनलाइन फॉर्म भरने सहित सभी प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया।इस दौरान जिला कृषि अधिकारी भूमि संरक्षण अधिकारी बीआर मौर्य आदि मौजूद रहे।

कार्रवाई नहीं होने पर किसान ने दी आंदोलन की चेतावनी
क्षेत्र के जंगल पचरुखिया निवासी एक किसान ने एडीएम (न्यायिक) को मांग पत्र सौंपा। उन्होंने अपनी पुस्तैनी जमीन पर कुछ लोगों के कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेताया कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।इस गांव के चंद्रेश्वर कुशवाहा ने कहा कि वे अपनी भूमि पर महात्मा बुद्ध सेवा संस्थान चलाते हैं। इसके जमीन पर गांव के लोग कब्जा कर लिए हैं। इसीतरह दो और पुस्तैनी जमीन पर गांव के कुछ दबंग लोगों का कब्जा है। इस पर हुए कब्जा को हटाने के लिए थाने से लेकर तहसील तक अधिकारियों का कई बार चक्कर लगा चुके हैं। लेकिन हर बार कार्रवाई का आश्वासन ही मिलता है। कार्रवाई की दिशा में अधिकारियों की तरफ से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। पुस्तैनी जमीन पर हुए अतिक्रमण की वजह से उनके साथ परिवार के अन्य लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने इस संबंध में शीघ्र कार्रवाई कर जीमन पर हुए कब्जा हटाने की कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed