{"_id":"622b808b29e9984e065d1b2a","slug":"kidnapping-case-registered-against-accused-youth-kushinagar-news-gkp4296468105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपित युवक पर अपहरण का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपित युवक पर अपहरण का केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपित युवक पर अपहरण का केस दर्ज
छात्रा का मेडिकल कॉलेज में चल रहा है इलाज
समउर बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के एक महाविद्यालय में पढ़ने जा रही छात्रा को चार मार्च को चाकू मारकर घायल कर कसया ओवरब्रिज के पास फेंकने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छात्रा की मां की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि 18 वर्षीय बेटी एक महाविद्यालय में बीएसएसी की छात्रा है। घटना के दिन वह टेंपो से महाविद्यालय जा रही थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि महाविद्यालय गेट पर एक युवक ने उसे अगवा कर लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया और कसया ओवरब्रिज के पास फेंक दिया। कसया पुलिस बेटी को कसया सीएचसी ले गई, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर अपहरण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।