{"_id":"6200043c091c9b7f3c2f9feb","slug":"kaar-aur-trak-kee-bhidant-mein-ek-kee-maut-paanch-ghaayal-kushinagar-news-gkp426105183","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और ट्रक की भिड़ंत में एक की मौत, पांच घायल
विज्ञापन

हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास हुआ हादसा
हाटा (कुशीनगर)। ढाढा चौराहे के पास फोरलेन पर शनिवार रात करीब दो बजे एक कार और ट्रक में भिड़ंत हो गई। कार चालक की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर निवासी राहुल वर्मा (25) रिश्तेदार राजन वर्मा निवासी सेखपुरा पडरौना, रविंद्र वर्मा निवासी नकहनी कसया, जितेंद्र वर्मा निवासी सेमरिया कुबेरस्थान और दिवाकर यादव व अतुल यादव सिधुआं स्थान के साथ गोरखपुर में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा चौराहे के पास पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार चालक राहुल वर्मा कीमौत हो गई। एनएचएआई की पेट्रोलिंग टीम व 112 नंबर की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। हाटा के कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।