फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Jitendra was pressuring his sister-in-law to marry him.

Kushinagar News: साली के साथ दूसरी शादी के लिए दबाव बना रहा था जितेंद्र

Fri, 15 May 2026 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 15 May 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Jitendra was pressuring his sister-in-law to marry him.
मायके में पति व बहन की मौत के बाद दरवाजे पर गुमसुम बैठी बेबी देवी। स्रोत -सोशल मिडिया - फोटो : 1
कुशीनगर/सलेमगढ़। साली को गोली मारकर जीजा की खुदकुशी से समूचा इलाका स्तब्ध है। बसडीला बुजुर्ग गांव में दूसरे दिन भी घटना की चर्चा रही। दरवाजे पर बदहवास नैना की मां और बड़ी बहन जितेंद्र की करतूत को कोसती रहीं। नैना की मां ने बताया कि वह बेटी नैना से शादी करना चाहता था। कई बार समझाया, लेकिन नहीं मान रहा था।
विज्ञापन

बार-बार दबाव बना रहा था। इसकी जानकारी जितेंद्र की पत्नी बेबी को छोड़कर ससुराल पक्ष के लोगों को थी। बेबी को वह बैंक जाने की बात कह मंगलवार को घर से निकला था और शाम को ससुराल पहुंचकर बुधवार को वारदात को अंजाम दिया। जितेंद्र का शव पुलिस ने उसके परिजनों को सौंप दिया। पति के करतूत से आहत उसकी पत्नी उसका चेहरा देखने से मना कर दिया।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना के गांव धरमचक निवासी जितेंद्र प्रजापति (25) पुत्र रघुनाथ प्रजापति की शादी एक साल पहले तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडीला बुजुर्ग गांव निवासी शंभू प्रजापति की बड़ी बेटी बेबी से हुई थी। शादी के बाद से बेबी कभी मायके नहीं आई थी। पांच मई को बेबी की ननद की शादी में बेबी की छोटी बहन नैना (18) को आमंत्रित किया गया था, लेकिन बसडीला बुजुर्ग निवासी परिजनों ने उसे शादी में भेजने से इन्कार कर दिया। सात मई को विदाई के बाद मंगलवार को जितेंद्र पत्नी बेबी से बैंक जाने की बात कह कर घर से निकला और शाम करीब सात बजे ससुराल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में ससुराल में रूका। देर रात को नैना ने अपनी बहन बेबी को फोन फोन कर उसके आने की जानकारी दी। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उसकी साली नैना उसे नाश्ता देने गई तो उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद दोनों में कुछ बहस होने लगी।
आवाज सुनकर नैना की मां और पड़ोस में रहने वाला चचेरा भाई वहां पहुंच गए। दरवाजा खुलवाने की कोशिश की पर कुछ मिनट बाद गोली चलने की आवाज से वे सन्न रह गए। वे कुछ समझ पाते तभी एक-एक कर के दो और गोलियों की आवाज आई। पुलिस ने दरवाजा तोड़वाया तो जितेंद्र और नैना खून से लथपथ फर्श पर पड़े थे।

बृहस्पतिवार को नैना की मां ने बताया कि जितेंद्र अपनी बहन की शादी में शामिल होने विदेश से पैतृक गांव धरमचक आया था। नैना को पसंद करता था और शादी के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा था। नैना के परिजनों ने उसके प्रस्ताव को कई बार खारिज कर दिया था। जितेंद्र की करतूत के बारे में बेबी को ससुराल वाले नहीं बता रहे थे कि हाल ही में शादी हुई और रिश्ते में मनमुटाव होगा। नैना के परिजनों ने शादी समारोह में शामिल होने के लिए भेजने से इन्कार कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की रात जितेंद्र का शव पहुंचा तो पुलिस ने बेबी को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed