{"_id":"61d87adb8c7b3a077c0bfff3","slug":"jile-mein-paanch-log-mile-korona-sankramit-kushinagar-news-gkp422859993","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
जिले में पांच लोग मिले कोरोना संक्रमित
जनपद में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर हुई 11
कुशीनगर। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। शुक्रवार को पांच नए लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर जनपद में एक्टिव मरीजों की संख्या 11 हो गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि महामारी शुरू होने से लेकर अब तक दस लाख 93 हजार 720 लोगों की कोरोना जांच कराई गई। इनमें 15629 लोग संक्रमित मिले हैं। 227 मरीजों की मौत हुई है। जबकि 15391 लोग स्वस्थ हुए हैं।
शुक्रवार को 1196 लोगों का नमूना कोरोना जांच के लिए भेजा गया। शाम तक 1087 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 1082 निगेटिव और पांच पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमित मिलने वालों में नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र से एक, पडरौना से एक और अन्य क्षेत्रों से तीन लोग शामिल हैं। संक्रमित लोगों में दो इस समय लखनऊ में हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण दर 1.42 प्रतिशत, ठीक होने वालों की दर 98.51 प्रतिशत है। उन्होंने जनपद के लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।