फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   jholachhap raped four years girl

Kushinagar News: चार साल के मासूम से तीन साल की बच्ची के बाप ने किया दुष्कर्म

Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 04 Jun 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
jholachhap raped four years girl
सेवरही थाने बालिका के साथ हुए दुष्कर्म का खुलासा करते सीओ जितेंद्र सिंह कालरा व अन्य।संवाद
आरोपी झोलाछाप डॉक्टर है, अकेले में मासूम बच्ची को पाकर दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। चार वर्षीय एक बालिका से 30 मई को दुष्कर्म करने वाले आरोपी झोलाछाप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेवरही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। बालिका के पिता ने शुक्रवार की रात तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
शनिवार की शाम सेवहरी थाना में आयोजित पत्रकारवार्ता में मामले का पर्दाफाश करते हुए तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव की चार वर्षीय मासूम बीते 30 मई को दिन में साढ़े दस बजे के आसपास अपने घर से खेलते हुए गांव से बाहर चली गई थी। उसी समय गोपालगंज जनपद के थाना फुलवरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी 32 वर्षीय अमरनाथ झोलाछाप पहुंच गया। वह उस बालिका को सुनसान जगह पर पाकर उससे दुष्कर्म किया और खून से लथपथ मासूम को छोड़कर भाग गया। बालिका ने अपने घर आकर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। मां ने उसका इलाज कराया और बाहर रह रहे अपने पति को घटना बताकर घर बुला लिया।
विज्ञापन

बालिका से घरवालों ने हैवानियत करने वाले के बारे में पूछा तो वह सिर्फ डॉक्टर-डॉक्टर का नाम ही रट रही थी। शनिवार को एक बार फिर वही झोलाछाप जब गांव से जा रहा था तो बालिका उसे देख कर डर गई। घर में भाग कर बताई। उसके पिता ने तत्काल इस घटना की जानकारी सेवरही पुलिस को दी। उसके बाद एसओ संजय कुमार अपनी टीम के साथ घेरेबंदी कर आरोपी को हनुमान कुटी के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैवानियत करने वाला तीन वर्षीय बालिका का पिता है
आरोपी झोलाछाप तीन वर्षीय बच्ची का पिता है। वह बिहार से आकर सेवरही क्षेत्र में लोगों के घरों में उपचार करता है। इसी बीच वह एकांत में चार वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करके आसानी से निकल गया, जो उसकी बेटी की उम्र की थी। पूछताछ में आरोपी ने बालिका से हैवानियत की बात स्वीकार कर ली।


कप्तानगंज में चार वर्षीय मासूम से 45 वर्ष के व्यक्ति ने किया था दुष्कर्म
बीते 21 फरवरी को कप्तानगंज थाने के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 45 साल के व्यक्ति पर पुलिस ने केस दर्ज किया गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed