{"_id":"62b4a6c6090a9072a33cf1cb","slug":"jewelry-and-cash-stolen-from-house-in-khadda-kushinagar-news-gkp441388711","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड्डा में मकान से गहने और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड्डा में मकान से गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन
खड्डा में मकान से गहने और नकदी चोरी
खड्डा । नगर पंचायत के शास्त्रीनगर मोहल्ला निवासी सचिन शुक्ला के घर से चोरों ने शादी में देने के लिए रखे तीन लाख रुपये कीमत के जेवर और एक लाख नकद रुपये चुरा लिए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। सचिन और उनकी पत्नी शिक्षक हैं। बुधवार की रात में छत पर बने कमरे में दोनों लोग सो रहे थे। कमरे में लगे कूलर की खुली जगह से चोर रात में उनके घर में घुस गए। गुरुवार की सुबह जब सचिन और उनकी पत्नी की नींद खुली तो घर में सामान अस्त-व्यस्त देखकर परेशान हो गए।
बाद में मालूम हुआ कि चोर कई सामान समेट ले गए हैं। सचिन की बेटी की शादी तय है। इस लिए सामान खरीदकर वह घर में रख रहे थे। इस संबंध में थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।