{"_id":"66cc43d42abf3cdd9304c30f","slug":"iti-second-phase-counseling-till-28-on-vacant-seats-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122118-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई : खाली सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग 28 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई : खाली सीटों पर दूसरे चरण की काउंसिलिंग 28 तक
Mon, 26 Aug 2024 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 26 Aug 2024 02:29 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया के बाद खाली सीटों पर दाखिले के लिए दूसरे चरण की काउंसिलिंग शुरू हो गई है।28 अगस्त तक काउंसिलिंग होगी। रिक्त सीटों की जानकारी परिषद की वेबसाइट पर अपडेट की गई है।
पडरौना आईटीआई के प्रधानाचार्य आलोक कुमार मौर्या ने बताया कि जिले में पडरौना के अलावा कसया महिला व कसया पुरुष, हाटा, सेवरही और नौरंगिया समेत छह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का संचालन होता है। इसमें में कुल 1411 सीटों पर प्रवेश होने हैं। उन्होंने बताया कि पहले चरण में 804 सीटों पर प्रवेश हुए हैं। वहीं, खाली सीटों पर दूसरे चरण की कांउसिलिंग शुक्रवार से शुरू हुई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में पडरौना राजकीय आईटीआई के विभिन्न ट्रेडों में स्वीकृत 376 सीटों के सापेक्ष 202 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसी तरह हाटा में स्वीकृत 235 सीट के सापेक्ष 108, सेवरही में स्वीकृत 234 के सापेक्ष 120, नौरंगिया में स्वीकृत 195 सीट के सापेक्ष 129, कसया महिला आईटीआई में स्वीकृत 105 सीट के सापेक्ष 54 और कसया पुरुष राजकीय आईटीआई में स्वीकृत 266 के सापेक्ष 191 सीटों पर प्रथम चरण में नामांकन हो गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए चयनित अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग की जानकारी एसएमएस के जरिए भेजी जा रही है। जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हुआ है, उनकी रैंक की जानकारी भी वेबसाइट पर अपडेट की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी समय से अपने दस्तावेज के साथ चयनित संस्थान में प्रवेश ले लें।