फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   It is everyone's responsibility to follow the Constitution: ADJ

संविधान का पालन करना सबकी जिम्मेदारी: एडीजे

Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
It is everyone's responsibility to follow the Constitution: ADJ
पडरौना। शहर के एक होटल सभागार में बृहस्पतिवार को श्रमिक सुविधा केंद्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से गोष्ठी हुई। इसमें श्रमिकों को संविधान में प्राप्त विभिन्न अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/एडीजे शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि संविधान में दर्जनों भाषा, सैंकड़ों विधि, हजारों विधान है। जो सबको साथ जोड़कर रखता है। संविधान देश का सर्वोच्च विधान है, जो सभी नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक न्याय, विचार व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, धर्म और उपासना का अधिकार और अवसर की समानता प्रदान करता है। संविधान का पालन करना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने समान कार्य के समान वेतन, न्यूनतम वेतन और सामान अवसरों की उपलब्धता के लिए सतत प्रयास करने के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम को खालिद, शिवाजी राय, अयोध्या लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पांडेय, इदरीश अंसारी आदि संबोधित किया। गोष्ठी का संचालन रामवृक्ष गिरी ने किया। इस दौरान रामभला सिंह, दुर्गा देवी, राजू प्रसाद, अक्षयबर पासवान, आशा देवी, नम्रता देवी, सुनैना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed