{"_id":"6859a2124ed8bd9c3d035224","slug":"investigation-of-brick-kilns-operating-without-permission-begins-uproar-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140175-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बिना अनुमति के संचालित ईंट भट्ठों की जांच शुरू, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बिना अनुमति के संचालित ईंट भट्ठों की जांच शुरू, हड़कंप
Tue, 24 Jun 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
कुड़वा दिलीप नगर में ईंट- भट्ठा संचालक से जानकारी लेते डीएम व एनजीटी की टीम। संवाद
पडरौना। नियम को दरकिनार कर संचालित होने वाले नौ ईंट भट्ठों की जांच डीएम की अध्यक्षता में एनजीटी की टीम ने शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से बिना अनुमति लिए यह ईंट भट्ठे संचालित हो रहे हैं।
इसकी जांच करने सोमवार की शाम को डीएम के साथ टीम कसया तहसील क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर गई थी। संचालक कागज नहीं दिखा सका। इसकी जांच के लिए सभी तहसील के एसडीएम को भी निर्देश दिया गया है।जिले में अवैध रूप से चल रहे ईंट भट्ठों के खिलाफ एनजीटी न्यायालय में वाद दाखिल किया गया है।
इसमें अमित मद्धेशिया बनाम उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर पारित आदेश के क्रम में डीएम कुशीनगर महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एनजीटी की टीम ने शाम को कसया क्षेत्र के ईंट भट्ठों का प्रदूषण और खनन टीम के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना पर्यावरण मंजूरी के चल रहे ईंट भट्ठों को बंद करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम लखनऊ से आई केंद्रीय व राज्य प्रदूषण और खनन विभाग की टीम के साथ कुड़वा दिलीप नगर के आरकेबी ईंट भट्ठे पर पहुंचे। वहां उपस्थित कर्मियों से डीएम ने पर्यावरण प्रदूषण, मिट्टी खनन, भट्ठे में प्रयोग होने वाले, ईंधन व ईंट पथाई में प्रयोग होने वाले जल स्रोत आदि की जानकारी लिया।
इसके बाद वे सात और चिन्हित भट्ठों की जांच का निर्देश अधिकारियों को देकर वापस चले गए। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि नौ भट्ठों की शिकायत एनजीटी से किसी ने किया था। अभी तक के जांच में बिना एनओसी के संचालित होते हुए ईंट भट्ठे मिले। जिले के 30 से अधिक ईंट भट्ठे प्रदूषण विभाग से बिना एनओजी लिए ही संचालित हो रहे हैं। पूर्व में ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस भी जारी हो चुका है।