फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions to Identify Land for Green Fodder

Kushinagar News: हरे चारे के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश

Fri, 03 Apr 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Instructions to Identify Land for Green Fodder
कप्तानगंज कान्हा पशु आश्रम का निरीक्षण करते गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष अतुल सिंह और गौ सेवा आयोग के
कप्तानगंज/रामकोला। प्रदेश के गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार को कप्तानगंज स्थित कान्हा पशु आश्रय केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं को गुड़ व केला खिलाया। गोशाला में हरे चारे की कमी पाए जाने पर आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता को पशुओं के लिए स्थायी रूप से हरे चारे की व्यवस्था के लिए जल्द से जल्द भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने साल भर के भूसे का भंडारण करने और गोशाला की रंगाई-पुताई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




आयोग के उपाध्यक्ष ने बताया कि भूसा खरीद के लिए शासन एक माह का एडवांस पैसा देगा। पशु चिकित्सा व्यवस्था केलिए जिले को तीन ''''1962 एंबुलेंस'''' दी गई है। उसमें एक ओपीडी और दो इमरजेंसी के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोग के सदस्य राजेश सिंह सेंगर ने तहसील स्तर पर निराश्रित पशुओं को पकड़ने के लिए कैटल कैचर लगवाने के निर्देश दिए। इस दौरान सीवीओ डॉ. एके सिंह, ईओ योगेश प्रताप मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इशांत पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके सिंह, वरिष्ठ लिपिक सविता भारती, रानू अग्रहरि मुकेश विश्वकर्मा, बहादुर, राजेंद्र, विक्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




रामकोला कस्बा में संचालित कान्हा गोशाला में पशुओं की गिनती कराई और साफ-सफाई, चारे-पानी तथा गोबर निस्तारण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उपाध्यक्ष ने पशुओं को अधिक से अधिक हरा चारा खिलाने और व्यवस्थाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी ने कहा कि गौ सेवा उनके द्वारा निरंतर व्यक्तिगत रूप से देखी जा रही है। इस मौके सभासद दिलीप वैश्य, मुकेश विश्वकर्मा, विकास, हरे राम शर्मा, जेपी चौहान सहित गौशाला के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed