फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Instructions for early completion of incomplete projects

अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश

Wed, 21 Sep 2022 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Instructions for early completion of incomplete projects
अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। अंतर विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सोमवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इस बैठक में डीएम ने जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभाग की निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। अधूरी परियोजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
डीएम एस. राजलिंगम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन के लिए भूमि की उपलब्धता, पीएम किसान सम्मान निधि, नए आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति, ई केवाईसी आदि के बारे में समीक्षा की गई। डीएम ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के लिए चिह्नित भूमि के विवाद की स्थिति में संबंधित एसडीएम से समन्वय बनाकर निर्माण कराने के लिए डीपीआरओ अभय यादव को निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लंबित मामलों की रिपोर्ट पीडी जगदीश त्रिपाठी से ली गई। पीडी ने बताया इस सप्ताह 17 आवास पूर्ण कराए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट के लिए भूमि उपलब्धता एवं पेयजल कनेक्शन की स्थिति के बारे में भी डीएम ने निर्देशित किया। भूमि संबंधित किसी प्रकार के विवाद की स्थिति में संबंधित एसडीएम से सहयोग लेने को कहा गया।
विज्ञापन

बीएसए कमलेंद्र कुशवाहा से स्कूलों के कायाकल्प के अंतर्गत चहारदीवारी कहां-कहां आरंभ है और कहां-कहां पूर्ण हो गए हैं, इसकी जानकारी ली गई। जहां चहारदीवारी अधूरी है अथवा काम शुरू नहीं हुआ है, वहां कार्य कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया से स्वास्थ्य उपकेंद्र, एएनएम सेंटर के लिए भूमि की उपलब्धता के बारे में डीएम ने पूछा तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक में घरौनी, वरासत, पीएम आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा हुई। वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लंबित मामलों के बारे में जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन पांडेय व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार को लंबित मामलों का निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया गया। डीएम ने किसानों के ई केवाईसी और पीएम किसान सम्मान निधि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी, एडीएम देवी दयाल वर्मा, सभी एसडीएम, बीडीओ और जनपदस्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed