फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Inspector threatens to hit woman with twenty shoes in police station, video goes viral

Kushinagar News: थाने में महिला को दरोगा ने बीस जूते से मारने की दी धमकी, वीडियो वायरल

Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 31 Oct 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Inspector threatens to hit woman with twenty shoes in police station, video goes viral
- विशुनपुरा थाना का मामला
विज्ञापन

- एसओ ने बताया- वीडियो एडिट कर किया जा रहा वायरल
-अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। विशुनपुरा थाने के एसओ का एक फरियादी को जूता मारने की धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एसओ पहले फरियादी को थप्पड़, फिर लात से मारने और उसके बाद जूता से मारने की धमकी दे रहे हैं। इसकी चर्चा आम लोगों के अलावा पुलिस महकमे में जोरो पर हैं। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऐसा बताया जा रहा है कि दरोगा ने इस तरह की बात कही है।
विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गांव बासगांव के टोला जमुआन से शनिवार को थाना समाधान दिवस के दिन एडीएम वैभव कुमार मिश्र व एएसपी रितेश कुमार सिंह के थाने पर आए थे। इन अफसरों के जाने के बाद एक ही टोले की दो महिलाएं आई। एक महिला ने दूसरी महिला पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण रोकने का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

जिस महिला पर आरोप लगा था उसने दरोगा को बताया कि बिहार के भीतहां में बड़ी गंडक नदी से कटान होने पर हमारे ससुर ने इनको पुश्तैनी जमीन देकर बसाया। आरोप लगाने वाली महिला सगी रिश्तेदार है। इस जमीन में फूस की झोपड़ी है। ग्राम पंचायत ने इनको उस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाने की स्वीकृति दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतना सुनते ही एसओ भड़क गये और प्रधानमंत्री आवास बनने से रोकने वाली महिला को बीस जूता मारने की धमकी दे डाले। इसी दौरान पहले से मौजूद महिला के साथ आए लोगों ने एसओ का धमकी देने का वीडियो बना लिया। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विशुनपुरा के एसओ रामसहाय चौहान ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो एडिट किया गया है। यह मेरी आवाज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed