फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   injured jewel died in medical college

कुशीनगर: स्वर्ण व्यवसायी ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम, लूटने के प्रयास में बदमाशों ने मारी थी गोली

Mon, 10 Aug 2020 07:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
injured jewel died in medical college
स्वर्ण व्यवसायी कृष्णा वर्मा की मौत की खबर सुनकर रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

कुशीनगर के रामकोला  थाना क्षेत्र के रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर शाम लक्ष्मीगंज पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार तीन बदमाशों की गोली से घायल स्वर्ण व्यवसायी की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई। बाइक सवार बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को तीन गोली मारकर आभूषण लूटने का प्रयास किया था। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज निवासी कृष्णा वर्मा रामकोला थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे पर आभूषण की दुकान संचालित करते थे। बृहस्पतिवार की देर शाम वह दुकान बंदकर घर जा रहे थे। अभी लक्ष्मीगंज पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोककर बाइक और आभूषण लूटने का प्रयास किया था।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। सूचना पर पहुंची रामकोला पुलिस घायल व्यवसायी को रामकोला सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर व्यवसायी को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था। वहां उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौथे दिन सोमवार को कृष्णा वर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस संबंध में एसओ केपी सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर पहले से ही अज्ञात अपराधियों के खिलाफ लूट और हत्या का प्रयास का केस दर्ज है। कृष्णा की मौत की सूचना मिली है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापा मार रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed