{"_id":"5d30b1908ebc3e6c9e1b9202","slug":"injured-in-accident-by-train-kushinagar-news-gkp3142669106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से किशोरी जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन से किशोरी जख्मी
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से किशोरी घायल
खड्डा। गुरुवार को पनियहवा रेलवे स्टेशन से 200 मीटर दूर ट्रेन की चपेट में आने से बोधि छपरा गांव की आरती (15) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर तत्काल एसओ हनुमानगंज पहुंच गए और किशोरी को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे पनियहवा रेलवे स्टेशन से दो सौ मीटर पूूरब दिशा में हनुमानगंज थाने के पनियहवा पुलिस पिकेट के सामने एक किशोरी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। उसके दोनों हाथ का पंजे कट गए। शरीर के अन्य हिस्से में भी गंभीर चोटें आई थीं। सूचना पर पहुंचे एसओ हनुमानगंज महेंद्र कुमार चतुर्वेदी ने सरकारी गाड़ी से ही किशोरी को सीएचसी तुर्कहा पहुंचाया। बाद में परिजन भी पहुंच गए।