फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Inflation at peak in BJP government'

‘भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर’

Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
'Inflation at peak in BJP government'
चौपाल को संबोधित करते सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप। - फोटो : KUSHINAGAR
‘भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर’
विज्ञापन

चौपाल में सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप बोले
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। वर्ष 2022 में सपा सरकार बनी तो पिछड़े वर्ग के लोगों के साथ सभी वर्गों को सम्मान मिलेगा। सपा समाज को जोड़ने व विकास करने में विश्वास रखती है। भाजपा महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, बेरोजगारी और अन्य ज्वलंत मुद्दों से जनता का ध्यान भटका रही है।
ये बातें सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने कहीं। वह मंगलवार की शाम कस्बे में सपा की तरफ से आयोजित चौपाल को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में हार के डर से सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिया है। चौपाल को पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र, पूर्व विधायक कासिम अली, सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. उदयनारायण गुप्ता, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी मधुर श्याम राय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान नगीना यादव, गोरख निषाद, त्रिभुवन जायसवाल, सुरेश यादव, जाकिर हुसैन, राकेश यादव, पंकज कुमार आर्य, पन्नालाल यादव, मोहम्मद आलम, प्रदीप यादव, मक्खन जायसवाल, मोहम्मद मिकाइल उर्फ समीर, सलीम आलम, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है भाजपा’
कसया। प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। इसका प्रमाण सपा की रैलियों में उमड़ता जनसैलाब व कार्यकर्ताओं का उत्साह है। लोग भाजपा के कुशासन को कोस रहे हैं। ये बातें सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप ने कहीं। वह बुधवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है। आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के मामले में इस सरकार ने भगवान राम को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, राजेश प्रताप राव बंटी, बबलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed