फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Independence Day celebrated with pomp in rural areas

ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrated with pomp in rural areas
कप्तानगंज कस्बे में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा निकालते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन

पडरौना। जिले के ग्रामीण इलाकों में भी सोमवार को पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। क्षेत्र के स्कूल और कॉलेज में ध्वजारोहण के बाद विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
क्षेत्र के सरस्वती चौक स्थित शाकुंतल इंटर कॉलेज में प्रबंधक अभिषेक तिवारी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अजय मिश्र के अलावा अन्य सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। एसबी इंटर कॉलेज एवं रामअवतार सिंह मेमोरियल स्कूल साढ़ी खुर्द में स्कूल के प्रबंधक टीएन सिंह ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र प्रताप सिंह, सोनू सिंह, दिनेश पांडेय, भानू प्रताप मिश्र, संजय श्रीवास्तव, धीरेंद्र चौबे, उपेंद्र गोंड़, हरिकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार, स्थानीय बाजार स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंडरी स्कूल में पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने झंडारोहण किया। इस दौरान विनोद मणि त्रिपाठी, भाजपा जिलामंत्री विवेकानंद शुक्ला, डॉ. सुभाष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। पिपरा जटामपुर स्थित रामकृता इंटर कॉलेज एवं माउंट कार्मल स्कूल में प्रबंधक संतोष तिवारी ने झंडारोहण किया। बाबू बृज बिहारी सिंह महाविद्यालय सहजवलिया में प्रबंधक देवदत्त सिंह ने झंडारोहण किया। इस दौरान डॉ. विंदेश्वर मिश्र, विष्णु सिंह, प्रतिभा मिश्रा आदि उपस्थित रहे। कुबरेस्थान सीएचसी में अधीक्षक डॉ. रजनीश कुमार श्रीवास्तव, किसान सेवा सहकारी समिति कोहरवलिया पर अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, श्री कुबेरस्थान संस्कृत पाठशाला में रामनरेश पांडेय, प्राचीन शिव शक्ति धाम कुबेरनाथ में मठाधीश्वर राजकुमार गिरी, महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय में डॉ. प्रभुनाथ गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय कुबेरनाथ में ग्राम प्रधान सुरेंद्र गुप्ता, ग्राम पंचायत पड़री में ग्राम प्रधान राजेश चौबे ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा में पूर्व विधायक व संरक्षक विश्वनाथ सिंह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह, महात्मा बुद्ध पूर्व माध्यमिक विद्यालय में प्रबंधक सुदामा कुशवाहा, दीपशिखा पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पीसी गुप्ता एवं पीएन नेशनल स्कूल में प्रबंधक ओपी सिंह ने ध्वजारोहण किया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेहतर प्रस्तुति करने वालों को पुरस्कृत किया गया।
जौरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने की वजह से हर गांव, हर घर पर तिरंगा लहराया। इस वजह से क्षेत्र के सभी गांव और घर तिरंगामय नजर आए। यह नजारा नोनियापट्टी, जौरा मनराखन, परसौनी, माधोपुर, कोटवा करजही सहित सभी गांवों में रहा। किसान इंटर कॉलेज धौरहरा, आरआरके मेमोरियल पब्लिक स्कूल धनहां, फुलेसर कुशवाहा सेंट्रल पब्लिक स्कूल तिरमुहानी घाट सहित सभी स्कूलों में ध्वजारोहण किया गया।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार, पंचायत भवन माधोपुर बुजुर्ग में ग्राम प्रधान सुविंद चौहान, मदर टेरेसा स्कूल में प्रबंधक राजेश यादव, पंचायत भवन डिबनी बंजरवा में प्रधान कौशल्या देवी, लतवा बाजार में प्रहलाद राय, पुलिस चौकी डिबनी बंजरवा में प्रभारी राजकुमार बरवार, मुन्नीपट्टी में ग्राम प्रधान दीप्ति देवी, श्यामपट्टी में बीडीसी धन्नू पांडेय ने झंडा फहराया।
गोड़रिया प्रतिनिधि के अनुसार, विशुनपुरा थाना के मठिया माफी पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष विजय सिंह, नरहवा अचरज के पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान रिंकी देवी, अहिरौली पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान प्रतिमा देवी, पडरौन मडुरही पंचायत भवन, विद्यालय परिसर में प्रधान शीरत फातमा और बतरौली धुरखड़वा के मदरसा पर आबिद ने ध्वजारोहण किया।
पिपरा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, किसान इंटर कॉलेज पिपरा बाजार में राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड के विद्यार्थियों ने वृहद तिरंगा यात्रा निकाली। विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद पूर्व प्रबंधक मृत्युंजय कुमार मिश्र ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से किया। प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार पांडेय ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक राघव शरण मिश्र ने किया। संचालन भूपेंद्र पांडेय व सुनील कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।

पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, राजेश मणि इंटरमीडिएट कॉलेज नौरंगिया में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने ध्वजारोहण कर भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में छात्रों की ओर से मनमोहक झांकी निकाली गई। इस दौरान प्रबंधक संतोष मणि त्रिपाठी, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे, उपप्रधानाचार्य दुर्गा गुप्ता, अभय जायसवाल, शिखा राय, सूरज गुप्ता, धनंजय मिश्रा, गीता कुशवाहा, किरण यादव, मनोरमा, प्रीति आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed