फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Incounter _ 2 arrested

कुशीनगर: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, लूटकांड में चल रही थी तलाश

Sun, 19 Feb 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Incounter _ 2 arrested
मुठभेड़ के दौरान घायल बदमाशों को पकड़कर ले जाती पुलिस।
विशुनपुरा के नेटुआवीर मंदिर के समीप चार थानों की पुलिस ने की घेराबंदी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही ( कुशीनगर)। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बैकुंठपुर मार्ग पर नेटुआवीर बाबा मंदिर के पास शुक्रवार की देर रात पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों के पास से छह तमंचा, छह कारतूस, चोरी की एक बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ। दोनों बदमाशों की 23 जनवरी को बैकुंठपुर कोठी ग्राहक सेवा केंद्र में हुई लूट में पुलिस तलाश कर रही थी। उनके खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम जारी हुआ था।
शुक्रवार की रात विशुनपुरा थानाध्यक्ष महेंद्र राम प्रजापति दुदही कस्बे में गश्त पर थे। इसी पडरौना कोतवाल राजप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बदमाश दुदही से पडरौना के तरफ जाने वाले हैं। मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक खड्डा, प्रभारी स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गोड़रिया बाजार तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच शुरू कर दी। तभी एक सफेद मोटरसाइकिल से दो युवक आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। विशुनपुरा की तरफ भाग रहे बदमाशों का पुलिस ने पीछा कर लिया। इस दौरान पीछे बैठे बदमाश ने फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

बदमाशों के भागने की सूचना वायरलेस पर प्रसारित हुई तो सेवरही थानाध्यक्ष संजय कुमार एवं विशुनपुरा के एसआई मयफोर्स आ गए। नेटुआवीर बाबा के मंदिर के पास बदमाशों ने गोली दागी तो पुलिस टीम ने 10 राउंड गोली दागी। पैरों में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को काबू करके पुलिस ने उनके पास मौजूद असलहों को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान पडरौना कोतवाली के मनिकौरा जुड़ी चौरा निवासी राजा यादव और दूसरे की पहचान बिहार, पश्चिमी चंपारण के बगहा, बनकटवा वार्ड नंबर 21 निवासी अजय कुमार के रूप में हुई। अजय के दाहिने पैर में घुटने के नीचे और राजा के पैर बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगी थी।
00000
अजय का आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार अजय का आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ वर्ष 2020 में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, चोरी, गोरखपुर में लूट और हत्या के प्रयास और विशुनपुरा में मुकदमे दर्ज हैं।

00000
शुक्रवार की रात पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश पकड़े गए हैं। उनके खिलाफ 25-25 हजार रुपये का इनाम जारी हुआ था। दोनों ने अपने अन्य साथियों संग मिलकर बैकुंठपुर कोठी में ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की थी।
धवल जायसवाल, एसपी कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed