{"_id":"6897a5ef6eced625dd0f26ca","slug":"ignou-admission-date-extended-now-you-can-apply-on-15th-august-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-143198-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: इग्नू में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 15 अगस्त कर सकेंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: इग्नू में प्रवेश की तिथि बढ़ी, अब 15 अगस्त कर सकेंगे आवेदन
Sun, 10 Aug 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। दूरस्थ शिक्षा के तहत पढ़ाई को नियमित रखने के इच्छुक कामकाजी युवा इग्नू के जरिये अपने सपने को साकार कर सकते हैं। शहर के उदित नारायण पीजी कॉलेज पडरौना और बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में इग्नू का केंद्र बनाया गया है। इसमें सर्टिफिकेट, डिप्लोमा और डिग्री के कोर्स संचालित किए जाते हैं। प्रवेश के लिए 15 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
कामकाजी युवा जो नौकरी के चलते अपनी पढ़ाई को जारी नहीं कर पाते, ऐसे युवाओं को ओपन यूनिवर्सिटी पढ़ाई जारी रखने का मौका देती है। इंदिरा गांधी मुक्त विवि (इग्नू) के केंद्र में ऐसे ही युवा दाखिला ले सकते हैं। प्राचार्य प्रोफेसर ममता मणि त्रिपाठी ने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। अब युवा 15 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। केंद्र पर कई रोजगारपरक कोर्स के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा व डिग्री कोर्स संचालित किए जाते हैं। इसमें युवाओं को रोजगार संचालन के साथ ही तकनीकी और प्रबंधकीय तौर पर कौशल दिया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक युवा ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट https://ignouiop.samarth .edu.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है।