फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   If any irregularities are found during the board examination, action will be taken

Kushinagar News: बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी मिली तो होगी कार्रवाई

Sat, 14 Feb 2026 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
If any irregularities are found during the board examination, action will be taken
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सभागार में शुक्रवार को प्रभारी डीएम/सीडीओ की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों के केंद्राध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परिषदीय बोर्ड परीक्षा-2026 को सकुशल, पारदर्शी, नकलविहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की रणनीति बनाई गई। केंद्राध्यक्षों को चेताया कि यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी मिल तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम/सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था शासन के मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करें। प्रश्नपत्र प्राप्त होते ही उन्हें डबल लॉक अलमारी में सुरक्षित रखें। डबल लॉक प्रणाली को खोलने एवं बंद करने की प्रक्रिया निर्धारित प्रारूप के अनुसार ही करें। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी कैमरे सुचारु रूप से कार्यरत रहें और उनकी रिकॉर्डिंग और लॉग बुक में अंकित विवरणों का शत-प्रतिशत मिलान किया जाए। उन्होंने चेताया कि बोर्ड परीक्षा के समय किसी भी तरह की लापरवाही मिलने संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय से पूर्व प्रश्नपत्र न खोले। प्रश्नपत्र खोलते समय सावधानी बरतें। किसी भी दशा में गलत प्रश्नपत्र न खोलें। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व परीक्षार्थियों को ओएमआर शीट भरने की विधि के संबंध में स्पष्ट जानकारी दें, ताकि त्रुटियों की संभावना समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिस विषय की परीक्षा होगी उस विषय से सम्बंधित अध्यापक की डियूटी कक्ष निरीक्षक के रूप में नही होगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों के प्रति संवेदनशील एवं सहयोगात्मक व्यवहार अपनाएं, ताकि वे बिना किसी बाधा के परीक्षा दे सकें। परीक्षा केंद्रों पर इनविजीलेटर्स के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां स्पष्ट करें। परीक्षा केंद्र परिसर में मोबाइल फोन या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। यदि परीक्षा के दौरान किसी के पास मोबाइल पाया जाता है तो संबंधित की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed