{"_id":"57ed50ca4f1c1b6152573e94","slug":"i-have-trouble-getting-to-and-from-waterlogging","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से आने जाने में हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से आने जाने में हो रही परेशानी
ब्यूरो/अमर उजाला कुशीनगर
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज परिसर में लगा पानी
- फोटो : अमर उजाला
ज तहसील मुख्यालय तथा तमकुही-सेवरही मार्ग पर जलभराव के चलते लोगों केे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ भरे गड्ढों में गिरकर लोग चोटिल हो रहे हैं।
तमकुहीराज बाजार के ओवरब्रिज चौराहे से सेवरही कस्बे तक जाने वाला मुख्य मार्ग पहले से ही बदहाल है, अब तहसील मुख्यालय के सामने से गुजरी सड़क पर भी पानी जमा होने लगा है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को इसी कीचड़ व पानी के बीच से होकर तहसील के विभिन्न दफ्तरों तक जाना पड़ रहा है। पिछले दिनों तमकुही-सेवरही मार्ग की मरम्मत के लिए हुए आंदोलन के बाद पीडब्ल्यूडी की तरफ से गिराए गए ईंट के टुकड़े और खतरनाक हो गए हैं। ओवरब्रिज चौराहे के पास लगभग 100 मीटर तक सड़क पर रोज ही दुर्घटनाएं हो रही हैं। यहां के व्यवसाई आलोक मिश्रा, संजय सिंह पटेल, बलिराम गुप्ता, मेराज आलम, नीरज पांडेय, प्रेमचंद गोड़, परवेज इलाही, राजेश जायसवाल आदि का कहना है कि सड़कों की इस दुर्दशा के चलते व्यापार भी बहुत प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा सेवरही ब्लाक के ग्राम सभा मैरवा निवासी हरेंद्र पांडेय ने अपने गांव में भी जलभराव की शिकायत करते हुए कहा कि जलनिकासी का प्रबंध न होने के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा रहता है।
इस संबंध में एसडीएम तमकुहीराज विपिन कुमार सिंह का कहना है कि जलनिकासी की व्यवस्था के लिए ग्राम प्रधान से कहकर नाली की खुदाई का कार्य शुरू करवा दिया गया है। जल्दी ही लोगों की दिक्कत दूर हो जाएगी।