{"_id":"65873f09674654173d0377c7","slug":"hydroponics-is-the-farming-of-the-future-dr-deepa-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-9801-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य की खेती है हाइड्रोपोनिक्स : डाॅ. दीपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य की खेती है हाइड्रोपोनिक्स : डाॅ. दीपा
Sun, 24 Dec 2023 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज के भंते सभागार में वाणिज्य विभाग व आईसीएसएसआर नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भंते सभागार में ''कृषि उद्यमी और हाई-टेक खेती” विषय पर कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें उभरते किसानों के लिए उद्यमशीलता गतिविधि और कॅरियर की संभावनाओं पर वक्ताओं ने विचार रखे।
मुख्य अतिथि डाॅ. दीपा श्रीवास्तव ने कहा कि हाइड्रोपोनिक्स भविष्य की खेती है। हमें पता है कि धीरे-धीरे पानी की कमी होती जा रही है और हाइड्रोपोनिक्स बहुत कम पानी की कृषि है, इसे हम बिना मृदा की कृषि भी कहते हैं। केमिकल रहित शुद्ध सब्जियां और फल हमें हाइड्रोपोनिक्स की मदद से मिल सकते हैं। जो समय की आवश्यकता है।
परियोजना निदेशक डॉ. श्वेता भट्ट ने कहा कि कार्यशाला खास तौर से उभरते हुए किसानों के लिए है ताकि उन्हें स्मार्ट फार्मिंग की तकनीक से रू-ब-रू कराया जा सके। हाई टेक कृषि मुख्य रूप से वाणिज्यिक कृषि प्रणाली से संबंधित है। इसका उद्देश्य घरेलू और निर्यात बाजार दोनों की जरूरतों को पूरा करना है। वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष प्रो.महबूब आलम सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। नेहा राव, पूनम यादव व अंजली राव ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
इसके पूर्व शुभारंभ अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह ने की व संचालन डाॅ. रितेश सिंह ने किया। डाॅ. राकेश चतुर्वेदी ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर प्रो.केपी सिंह, डाॅ.सत्येंद्र गौतम, डाॅ. अनुज कुमार, डाॅ. सीपी सिंह, डाॅ. विवेक चंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
00
इन किसानों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में वार्ड नंबर 19 शिवाजी नगर के सभासद व किसान गिरिजेश सिंह, नरेंद्र चतुर्वेदी, श्री निवास चतुर्वेदी, प्रहलाद सिंह, रवींद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, कृष्ण सिंह, रामकृपाल सिंह आदि ने शिरकत की। इन्हें सम्मानित किया गया।