{"_id":"662847531119a317160d8177","slug":"hut-burnt-16-goats-died-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115847-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: झोपड़ी जली, 16 बकरियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: झोपड़ी जली, 16 बकरियों की मौत
Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 24 Apr 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। मंगलवार को अलग-अलग क्षेत्रों में लगी आग से झोपड़ी जल गई और 16 बकरियों की मौत हो गई। गेहूं की फसल, जलावन की लकड़ी समेत सामान नष्ट हो गए। सूचना पाकर इन क्षेत्रों में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया।
खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर गोनहा के भरपटिया चौराहे के पास सड़क की पटरी पर गांव वालों ने बड़ी संख्या में गन्ने की पत्ती रखा है। मंगलवार की दोपहर अचानक गन्ने की पत्ती में आग लग गई। पछुआ हवा से आग की लपटें तेज हो गईं। गांव में आग फैलने का खतरा बढ़ गया। लपटों को देख गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच इद्रीश की झोपड़ी में आग लग गई। गांववालों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, खड्डा क्षेत्र के गंडक नदी के पास बसे हरिहरपुर गांव से सटे पश्चिम सोहगीबरवा वन्यजीव अभयारण्य है। मंगलवार की दोपहर तेज पछुआ हवा के कारण अज्ञात कारणों से जंगल में आग लग गई। यह देख अगल-बगल बसे गांवों के लोग अपने घरों से सामान निकाल इधर-उधर भागने लगे। वहीं, आग की लपटों को देख गांव के लोग जंगल की ओर दौड़ पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पटहेरवा क्षेत्र के रजवटिया के पश्चिम चंवर में मंगलवार की दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। चंवर में झाड़-झंखाड़ में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ड्रेन के किनारे बसे लोगों के रिहायशी झोपड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। उषा देवी की झोपड़ी व उसमें रखा कपड़ा, गेहूं, बर्तन समेत तीन बकरियां जल मरीं। वहीं, केदार के तीन शेड कटरैन, शादी में दहेज देने के लिए रखा दो लाख नकदी, दो बकरी, अनाज व कपड़े, बर्तन आदि जल गए। घटना में लल्लन की पांच बकरियां, गेहूं व लक्षिराम की रिहायशी झोपड़ी, वीरेंद्र की छह बकरियों की जलकर मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
वहीं, जटहा बाजार थाना क्षेत्र के सोनवल गांव में मंगलवार की दोपहर को अज्ञात कारणों से आग लग गई। गांव के चौराहे पर अपने खेत के सामने जोगिंदर यादव तथा उनके भाई मनोज यादव एक झोपड़ी डालकर भूसा रखे हुए थे। बगल में गन्ने की पत्ती, पुआल और लकड़ी भी रखी गई थी। अज्ञात कारणों से लगी आग से दोनों भाईयों का वहां पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप था। पेट्रोल पंप के बगल में आग लगने से सभी लोग भयभीत हो गए। तीखी धूप और तेज हवा के बावजूद भी स्थानीय लोगों ने पंपिंगसेट चलाकर आग पर किसी तरह काबू पा लिया। घटना की सूचना पर मंसाछापर पुलिस चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी। डेढ़ घंटे बीत जाने के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम वहां नहीं पहुंच सकी।