{"_id":"646cff3e3f6b932d56029d89","slug":"husband-son-lost-kushinagar-news-c-7-1-178970-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: चौराखास थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: चौराखास थाना क्षेत्र का मामला
Tue, 23 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 23 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
एक माह से गायब पति को ढूंढ रही थी, तब तक 12 साल का बेटा भी लापता कनौरा गांव की निवासी है महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव की निवासी एक महिला एक माह से लापता पति को ढूंढने में परेशान थी। इधर, उसका 12 साल का बेटा भी लापता है। इससे महिला पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उसने पुलिस को तहरीर देकर पति और बेटे की खोजबीन करने की गुहार लगाई है।
चौराखास थाना क्षेत्र के कनौरा गांव की निवासी सदरु नेशा ने तहरीर देकर बताया है कि उनके पति अनवर अंसारी मुंबई में किसी निजी कंपनी में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। एक माह पूर्व वह मुंबई से ट्रेन से घर के लिए चले थे, लेकिन निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंचे। घरवाले उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किए, लेकिन उनका फोन बंद जा रहा था। तबसे उनका पता नहीं चल सका है। अनवर अपने बेटे शम्स तबरेज (12) को पढ़ने के लिए फाजिलनगर स्थित एक मदरसा में नाम लिखवा रखे हैं। वह मदरसे के हॉस्टल में रहकर पढ़ता है। 20 मई को सदरु नेशा अपने बेटे से मिलने फाजिलनगर स्थित मदरसा में पहुंची तो उनका बेटा वहां नहीं मिला। पुलिस को दिए तहरीर में उन्होंने बताया कि जब वह मदरसा के प्रधानाचार्य से अपने बेटे के बारे में पूछीं तो कुछ नहीं बताए और उन्हें ही धमकाने लगे। उन्होंने किसी अनहोनी का अंदेशा जाहिर करते हुए मदरसा के लोगों पर इसका आरोप लगाया है।
इस संबंध में चौकी प्रभारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि महिला ने तहरीर दी है। पुलिस लापता बच्चे को ढूंढने का प्रयास कर रही है।