फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Husband brutally murdered wife and two sons

कुशीनगर में पत्नी और दो मासूम बेटों की नृशंस हत्या

Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Husband brutally murdered wife and two sons
पति ने पत्नी और दो बेटों की नृशंस हत्या की
विज्ञापन

मृतका के भाई की तहरीर पर पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के किशुनदासपट्टी गांव के भलुही टोले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। जिले के तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के किशुनदासपट्टी गांव के भलुही टोले में सोमवार की देर रात एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बेटों की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एसपी के मुताबिक हत्या पारिवारिक कलह और अवैध संबंध के शक में किया गया है। इस मामले में मृतका के भाई अमर की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
बताया जा रहा है कि गांव का 35 वर्षीय राजेश गुप्ता पहले चंडीगढ़ में दर्जी का कार्य करता था। तीन महीने पहले उसकी मां कलावती की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस कारण राजेश घर चला आया था। सोमवार की रात 11 बजे उसने 30 वर्षीय पत्नी निक्की, सात साल के बेटे शिवम और तीन साल के आयुष की हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस घटना की पड़ताल में जुटी है। तुर्कपट्टी थाने के एसओ आनंद गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया पति-पत्नी का आपसी विवाद सामने आया है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

इसकी सूचना मिलने पर एसपी सचिंद्र पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और इस बारे में जानकारी ली। फिर तुर्कपट्टी थाने पहुंचकर हत्यारोपी से पूछताछ की। एसपी ने बताया कि राजेश के पास कोई स्थायी रोजगार नहीं था। कभी मजदूरी तो कभी चालक का कार्य करता था। पत्नी के चरित्र पर भी शक था। इसे लेकर अक्सर दोनों में झगड़ा होता था। उसने इसी वजह से पत्नी और दोनों बेटों की हत्या करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed